फर्रुखाबाद(कंपिल) थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी 35 वर्षीय पिंकी ने अपने पति जुगेन्द्र यादव की मौत होने के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया|
बीते बुधवार की रात मोबाइल का चार्जर लगाते समय जोगेन्द्र की करंट क्गने से मौत हो गयी थी| आने वाले 10 जुलाई को उसके भाई जगवीर का विवाह भी था| जिससे घर ख़ुशी मातम में बदल गयी| पति के मौत का गम बर्दास्त ना कर पाने वाली पिंकी शुक्रवार को परिवार के लोगो की मौजूदगी में कमरे के अन्दर पंखे पर जाकर फांसी पर झूल गयी| जिस पर परिवार के लोगो ने उसे जैसे तैसे नीचे उतारा और उसे सीएचसी लेकर गये जंहा से उसे रिफर कर दिया गया |
Featured Posts
एक्सप्रेस में आग की सूचना पर हांफी पुलिस फर्रुखाबाद:(कमालगंज) एक्सप्रेस में आग की सूचना पर पर एक पैर पर पुलिस दौड़ी| लेकिन तब तक ट्रेन जा चुकी थी| लेकिन जिले में सूचना का आदान-प्रदान बहुत तेज हुआ और ट्रेन की की आग की तरह नही बल्कि जंगल की आग की तरह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हुई| जो फर्जी निकली|
थाना पुलिस को सूचना मिली...
हाई-वे पर तेज रफ्तार ट्रकों की भिंडत, दोनों चालको की मौत फर्रुखाबाद:(राजेपुर) इटावा बरेली हाई-वे पर दो ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों ट्रकों के परखच्चे तो उड़ ही गये साथ ही साथ दोनों के चालकों की दर्दनाक मौत भी हो गई| हाईवे पर ट्रकों के खड़े होने से कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया| पुलिस ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शवों...
बारात में दुल्हन के चाचा की गोली मारकर हत्या फर्रुखाबाद:(कायमगंज) बीती देर रात बारात के दौरान बधू के चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी| हत्या होने से खुशियाँ मातम में बदल गयी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया| एक तरफ भतीजी की डोली उठी वही उसी घर से अर्थी उठायी गयी|
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौखड़िया...
कानून में संशोधन की तैयारी:12 साल तक के बच्चों से दुष्कर्म पर... नई दिल्ली:नाबालिगों से दुष्कर्म के मामले में केंद्र सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में एक रिपोर्ट सौंपी। इसमें कहा गया है कि 0-12 साल की उम्र के बच्चों से दुष्कर्म करने के मामलों में सरकार मौत की सजा का प्रावधान करने जा रही है।
केंद्र ने रिपोर्ट के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट...
उन्नाव कांड पर योगी के कानून मंत्री ने साधी चुप्पी फर्रुखाबाद: यूपी सरकार के विधि एवं न्याय, अतिरिक्त ऊर्जा श्रोत, राजनैतिक पेंशन के कैबिनेट मंत्री उन्नाव में हुये रेप कांड के विषय में चुप्पी साध गये| इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा की योगी सरकार सूबे की कानून व्यवस्था को लेकर चिंतित है| जिसके लिये न्यायालयों को और अधिक मजबूत...
विश्व विरासत दिवस: हिन्दू,जैन बौद्ध और मुस्लिम काल की संस्कृति... फर्रुखाबाद:पांचाल जनपद (वर्तमान समय फर्रुखाबाद) गंगा यमुना के दुआबे में बसा प्राचीन नगर साहित्य कला संस्कृति को सजाए हुए है| परंपरागत वैदिक काल,रामायण काल,महाभारत काल,जैन,बौद्ध और मुस्लिम काल की मुगल संस्कृति की परंपरागत भी इसमे बास करती है| जिनके चिन्ह जनपद में विभिन्य...
पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी के पति की ट्रेक्टर पलटने से मौत फर्रुखाबाद:(शमसाबाद) पूर्व जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी रही अनीता जाटव के पति 45 वर्षीय विक्रम की ट्रेक्टर पलटने से मौत हो गयी| पुलिस ने मौके पर पंहुच शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|
थाना क्षेत्र के ग्राम हादीदादपुर नगला मुकुट निवासी 45 वर्षीय विक्रम पुत्र...
प्राथमिक शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर दिया धरना फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने फरवरी माह का वेतन ना मिलने से खफा होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया धरना दिया| शिक्षकों की नारेबाजी देख बीएसए अपने कक्ष से वित्त एवं लेखाधिकारी को साथ लेकर निकल आए और बिना अनुमति के धरना दिए जाने...
फरियादियों के फोन पर नही हो सकी एडीजी की बात फर्रुखाबाद:(जहानगंज) एडीजी अविनाश चन्द्र ने थाने के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये| वही उन्होंने आगन्तुक रजिस्टर चेक किया| जिसके बाद उन्होंने उसमे दर्ज फरियादियों को फोन लगाया लेकिन बात नही हो सकी|
सुबह एडीजी थाने का निरीक्षण एसपी मृगेंद्र...
एडीजी के जाते ही थाने से चली गयी उधार की हरियाली फर्रुखाबाद:(जहानगंज) एडीजी के स्वागत के लिये थाना पुलिस ने कोई कोर कसर नही छोड़ी| यंहा तक की उन्हें खुश करने के लिये उधार की फुलवारी भी थाने में लाकर रखनी पड़ी| लेकिन जाने के बाद उसे पुलिस को वापस करना पड़ा|
एडीजी अबिनाश चन्द्र के द्वारा थाने का निरीक्षण किया जाना पूर्व में ही...
विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेंगी दो तिहाई सीटें: अमित शाह
Comments Off on विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेंगी दो तिहाई सीटें: अमित शाह
बस्ती:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्र में पूर्ण बहुमत से पार्टी की सरकार बनवाने का श्रेय उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को देते हुए भरोसा दिलाया है कि उनकी पार्टी राज्य में सपा-बसपा का प्रभावशाली विकल्प देगी। शाह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि गर्मी के कारण विदेश गए राहुल बाबा को मैं बताना चाहता हूं कि दो सालों में हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है।
शाह ने आज यहां किसान डिग्री कालेज में आयोजित गोरखपुर मंडल के पार्टी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा को मिले पूर्ण बहुमत का श्रेय उत्तर प्रदेश के लोगों को जाता है। उत्तर प्रदेश में सपा का विकल्प बसपा नहीं बन सकती। केवल भाजपा ही सपा बसपा का विकल्प दे सकती है। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी दोहराने का आह्वान करते हुए शाह ने कहा कि हमें भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को दो तिहाई से अधिक सीटें मिलने वाली है। यूपी चुनाव नजदीक आते ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राज्य में चुनावी दौरा शुरू कर दिया है। बस्ती में एक जनसभा में उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि दो साल में हमने देश को बोलने वाला पीएम दिया है।
शाह ने कहा कि 15 साल तक प्रदेश में सपा और बसपा ने बारी-बारी से राज किया है। अब एक मौका भाजपा को भी मिलना चाहिए। भाजपा अध्यक्ष ने दस दिन के भीतर बसपा के दो बड़े नेताओं स्वामी प्रसाद मौर्य और आरके चौधरी के पार्टी छोड़ जाने की ओर इशारा करते हुए कहा कि बसपा में भगदड मची है। एक दिन ऐसा भी आ सकता है कि इसकी मुखिया मायावती पार्टी में अकेली ही रह जाएं। अखिलेश यादव सरकार को कानून एवं व्यवस्था के मोर्चे पर घेरते हुए शाह ने कहा कि उनकी सरकार केन्द्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को नीचे तक पहुंचने में बाधाएं खड़ी कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं उत्तर प्रदेश की आम जनता तक नहीं पहुंच पा रही है, इसलिए कि बीच में सपा सरकार बैठी है। लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी जमीन को गरीबों और वंचितों को उपलब्ध कराने के बजाए गुंडों और माफियाओं को दे रही है। उनका इशारा मथुरा के जवाहर बाग कांड की ओर था। उन्होंने गोरखपुर में प्रस्तावित एम्स की स्थापना में हो रहे विलम्ब के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदारी बताते हुए तंज किया कि अब इसके लिए मुख्यमंत्री को परेशान होने की जरूरत नहीं है। भाजपा इसका रास्ता निकाल लेगी।
शाह ने दोहराया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाए बिना मोदी सरकार की तमाम विकास योजनाओं का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पायेगा। उन्होंने 11 बंद चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में हर स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेश की जनता से प्रधानमंत्री मोदी का हाथ मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि मोदी सरकार जनहित के लिए काम कर रही है, जबकि प्रदेश में सपा सरकार में भू माफियाओं का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते है कि उत्तर प्रदेश का विकास हो, घर-घर बिजली पहुंचे और युवकों को रोजगार के लिए बाहर न जाना पड़े और उन्हें यहीं पर रोजगार के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो। शाह ने मोदी सरकार से पहले दस साल तक केन्द्र की सत्ता में रही कांग्रेसनीत यूपीए सरकार को घोटालों की सरकार करार देते हुए सपा बसपा को भी उसके लिए बराबर का जिम्मेदार ठहराया, जो यूपीए सरकार का समर्थन करती रही थी। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार में आकाश, पाताल, जल, जमीन की सतह से लेकर जमीन के नीचे तक भ्रष्टाचार फैला रहा और सपा, बसपा का उसे समर्थन प्राप्त था।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि मोदी सरकार ने दो साल में क्या किया। हम गर्मी के कारण विदेश भ्रमण पर गए राहुल बाबा को बताना चाहते है कि हमारी पार्टी की पहली उपलब्धि यह है कि हमने देश को बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम लिए बिना कहा कि उनका प्रधानमंत्री तो केवल पार्टी (कांग्रेस) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से ही बात करता था। शाह ने कहा कि हमने एक निर्णायक और पारदर्शी सरकार दी। हमारे विरोधी भी सरकार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सके। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा आप यह पूछ रहे हैं कि हमने क्या किया? यूपीए सरकार में 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विदेशी दौरों का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि विदेशों में उन्हें जो सम्मान मिल रहा है वह केवल प्रधानमंत्री अथवा भाजपा को नहीं मिल रहा, बल्कि उत्तर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को मिल रहा है, जिन्होंने उन्हें प्रधानमंत्री बनाया है।
पांच घंटे की सघन तलाश के बाद भी युवको का कोई पता नही
Comments Off on पांच घंटे की सघन तलाश के बाद भी युवको का कोई पता नही
फर्रुखाबाद: शुक्रवार सुबह गंगा नहाने गये आठ लोगो के डूबने पर 6 को सकुशल निकाल लिये गये थे जबकि दो का कही पता नही चला था| जिसके बाद लगे गोताखोरों ने पांच घंटे के अथक प्रयास के बाद जबाब दे दिया|
घटना की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी कर्णसिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा पांचाल घाट पंहुचे| जिसके बाद एसपी ने घाटो पर बेरिकेटिंग कराये जाने के निर्देश दिये| जिलाधिकारी ने मासूमो को बचाने वाले दोनों मासूमो उमेंर व सलीम की पीठ ठोंकी| वही गोताखोर तकरीबन 5 घंटे तक गंगा के गहरे पानी में दोनों की तलाश करते रहे| लेकिन उनका कही पता नही चला| इसके बाद गोताखोरो ने और मेहनत करने से मना कर दिया| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है|
पांचाल घाट चौकी इंचार्ज संजय यादव ने बताया कि अभी गोताखोर ने दोनों की तलाश नही कर पायी है| शनिवार को पुन: दोनों की गंगा में तलाश की जायेगी|
महिला आरोपी सहित चार लूट के आरोपी गिरफ्तार
Comments Off on महिला आरोपी सहित चार लूट के आरोपी गिरफ्तार
फर्रुखाबाद: पुलिस ने स्कार्पियो लूट की घटना को अंजाम देने के आरोप में महिला आरोपी सहित चार को दबोच लिया| उनके पास से स्कार्पियो और हथियार भी पुलिस ने बरामद किये | पुलिसने उन्हें न्यायालय में पेश किया जंहा से उन्हें जेल भेज दिया गया|
विदित है कि बीते 22 मई को मोहम्मदाबाद क्षेत्र के महमदपुर में लूटी गयी स्कार्पियो सहित आरोपी वीर पाल पुत्र रमेश चन्द्र निवासी मेवाराम थाना जैथरा एटा, अनुज शाक्य पुत्र राजकुमार निवासी रमपुरा किशनी मैनपुरी, अरविन्द तिवारी पुत्र रामकुमार निवासी नगला माझ करहल मैनपुरी, सोनी तिवारी पुत्री रामकुमार निवासी माझ करहल मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया| उनके पास से एक स्कार्पियो यूपी 91 सी 0125 , एक रायफल 315 बोर, दो तमंचा 4 कारतूस पुलिस ने बरामद किये|
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा ने खुलासा करने वाले स्वाट टीम प्रभारी यतेन्द्र यादव, सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित और कोतवाल भीम सिंह जावला को शाबासी दी है|
साहस: दो मासूमो ने बचायी 6 युवको की जान
Comments Off on साहस: दो मासूमो ने बचायी 6 युवको की जान
फर्रुखाबाद: एक बार फिर जनपद की गंगा जमुनी तहजीब को चार चाँद लग गये| हिन्दू और मुसलमान की दुहाई देने वालो के मुंह पर करारा तमांचा पड़ा|
| जो जरा सी बात में हिन्दू और मुस्लिम को अलग अलग करने की सोंचते है | जिस पर दो मुस्लिम समुदाय के मासूम हिन्दू समाज के 6 लोगो की गंगा में डूबते समय जान बचा रहे थे तो उन्होंने उनसे उनका धर्म और जाति नही जानी| उन वीर और साहसी मासूम बच्चो को तो वीरता पुरुस्कार मिलना चाहिए| जिनकी बजय से आज 6 घरो का चिराग बुझते-बुझते बच गया|
शुक्रवार को जुमे की जमाज के लिये पांचाल घाट के आस पास के सभी गोटा खोर नबाज अदा करने के लिये चले गये| घाटो पर कुछ लोग की बचे थे | कुछ मासूम बच्चे नाव पर खेल रहे थे| तभी अचानक अमेठी जदीद निवासी आठ लोग गंगा को डूबने लगे| उनकी चीख पुकार घाट के किनारे बैठे मासूम उमेस पुत्र शेरअली और सलीम पुत्र जहाँगीर निवासी सोताबहादूरपुर ने सूनी| वह अभी जिन्दगी और मौत के बीच का अंतर भी नही समझते थे फिर भी अचानक आठो को बचाने के लिये गंगा के गहरे पानी में नाव लेकर पंहुचे| उनके अलावा और किसी ने गंगा के तेज पानी में जाने की हिम्मत नही जुटा पायी|
दोनों ने जैसे तैसे पानी में मौत के मुंह में जूझ रहे 6 को सही सलामत पानी ने निकाल लिया लेकिन और दो को ऊपर नही खीच सके जिससे उनकी तो मौत हो गयी जबकि 6 सही सलामत निकल आये | मासूम बच्चों के साहस को देखते हुये पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ने उन्हें 1000 रुपये ईनाम दिया| लेकिन क्या वह इतने के ही हकदार है उन्हें तो बड़ा वीरता पुरुस्कार मिलना चाहिए| जिससे आने वाले समय में लोग सीख ले सके|
Comments Off on पति की मौत के गम में पत्नी फांसी पर झूली