कौन बनेगा चेयरपर्सन: कैमरे की नजर से न०प० चुनाव 2012 के अंतिम दिन का नामांकन

Uncategorized

फर्रुखाबाद: नगरपालिका चुनाव 2012 में सत्ता की हनक और ग्लैमर का तड़का भी लगेगा| आरक्षित पदों पर महिलाओ को आगे करना मर्दों की मजबूरी है या मानसिक सहमति, इसका पता तो नगरपालिका चुनाव के बाद नगरपालिका के अगले कार्यकाल की गतिविधिओ से पता चलेगा| महिलाएं जो परदे से बाहर निकल नामांकन कक्ष तक पहुची है इनमे से कितनो के दीदार आम जनता को सार्वजनिक जीवन में होंगे ये जरुर गर्त में है मगर जेएनआई का यह पेज 2017 में भी पढ़ा जा सकेगा| तब ये इतिहास होगा जिसकी बुनियाद 2012 में आपकी नजर पेश है-

हम साथ साथ है: बार एसोशियेशन के महासचिव संजीव पारिया की पत्नी माला पारिया को भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा| माला पारिया ने अंतिम दिन दुबारा नामांकन भारतीय जनता पार्टी के सभी बड़े चेहरों के साथ आकर किया| ये माला पारिया के लिए भाजपा की एकजुटता का प्रदर्शन भी कहा जा सकता है| मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, प्रांशु दत्त द्विवेदी, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नू बाबु, सौरभ राठौर, मानपाल सिंह, डॉ रजनी सरीन, एडवोकेट शर्मा, जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील शाक्य और भास्कर द्विवेदी ने निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में जाकर नामांकन कराया|



कमालगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए वीणा कमल पत्नी संजय कमल नामांकन कक्ष के बाहर| वीणा कमल निवर्तमान पंचायत अध्यक्ष भी रही है|

सलमा बेगम सपा समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी| उनके नामांकन में समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकत्र रजत क्रन्तिकारी और पुष्पेन्द्र भी पहुचे|

निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने अपनी पत्नी वत्सला अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारा| वैसे मनोज अग्रवाल हैं तो बसपाई मगर उनके नामांकन में किसी भी बसपा नेता का चेहरा नामांकन कक्ष में नजर नहीं आया|

कांग्रेस पार्टी ने नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए एक पठान शारीफ़ खान की बेगम साबिया सुल्तान को चुनाव मैदान में उतारा| उनके नामांकन में कांग्रेसी नजर आये|

पार्टी का ठप्पा- सपा समर्थित प्रत्याशी सलमा बेगम पत्नी हाजी अहमद अंसारी है, ये बात साबित करने के लिए सलमा बेगम का दुबारा नामांकन कराया गया| दूसरे दिन नामांकन कराने के लिए सपाई अनिल श्रीवास्तव, मुख़्तार अहमद टेनी, और नगर अध्यक्ष महताब पहुचे| दूसरे दिन सलमा पर सपा का ठप्पा लगाने के लिए सपा के नगर अध्यक्ष महताब सलमा के प्रस्ताव भी बने|

नगर के पुराने समाजवादी स्व किशन लाल गुप्ता की पुत्रवधू सोनाली गुप्ता भी चुनाव मैदान में उतरी| संजीव गुप्ता की पत्नी सोनाली गुप्ता ने अपने जेठ राजीव गुप्ता के साथ नामांकन कराया|