मिले शादी से पहले या बाद- डॉ अब्दुल रशीद, सुतहटी, फर्रुखाबाद - खोई ताकत, मरदाना कमजोरी, नपुंसकता, शीघ्र पतन, प्रमेह, स्पन दोष, सुजाक, हाइड्रोसिल, बबासीर, संतान एवं स्त्रियों के गुप्त रोगों (लयूकोरिया, बाँझपन) के इलाज के लिए मिले| डॉ अब्दुल रशीद फोन- 9935834838, सुतहटी फर्रुखाबाद || - JNI Education presents- Online Coaching for TET MPTET UPTET CTET RTET Bihar TET, CBSE syllabus study, IPBS CWE Common written exams. Farrukhabad ***** - आवश्यकता है:- प्रतिनिधि रहित उत्तर प्रदेश के जिलों में फ्रेंचाइजी संपादक हेतु आवेदन करें| अंपने आवेदन आप jninews@gmail.com पर बायोडाटा सहित भेजे| - इस साईट पर विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें- 9415333325

सलमा का रिक्शा पहुंचा मित्तू-कूंचा के चौके तक, बीबीगंज में अहमद का जलवा

1

JNI NEWS : 22-06-2012 | By : जेएनआई-डेस्क | In : NAGAR PALIKA, PALIKA CHUNAV

फर्रुखाबाद:  नगरपालिका चुनाव प्रचार के लिये शुक्रवार को अंतिम दिन प्रत्याशी पूरी ताकत अपनी स्थिति मजबूत करने में लगाये हैं। सलमा अंसारी ने जहां ब्राह्मण बहुल क्षेत्र मित्तूकूंचा में जन संपर्क किया वहीं उनके पति अहमद अंसारी ने बीबीगंज में वोट मांगे। मित्तू-कूंचा में सलमा बेगम को महिलाओं ने हाथों हाथ लिया। उन्होंने घरों के भीतर तक जाकर अपने चुनाव चिंह “रिक्शा” के लिये वोट मांगे। उधर अहमद अंसारी ने समर्थकों के हुजूम के साथ बीबीगंज में वोट मांगे, तो दुकानदारों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

रविवार को होने वाले मतदान के लिये शुक्रवार सायं पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जायेगा। अंतिम छड़ों में प्रत्याशी पूरी ताकत झोंके हुए हैं। सपा, कांग्रेस व पीस पार्टी के संयुक्त समर्थन से चुनाव मैदान में अपनी स्थिति मजबूत कर चुकीं सलमा बेगम ने अब ब्राह्मण वोटों में सेध लगा दी है। इसका असर भी नजर आया। शुक्रवार को ब्राह्मण बहुल क्षेत्र मित्तू-कूंचा में जनसंपर्क के दौरान सलमा बेगम को नागरिकों विशेष कर महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया। घर घर जाकर वोट मांगने जा रही एक परंपरावादी पृष्ठभूमि की मुस्लिम महिला को देखने के लिये महिलाओं व विशेष कर युवतियों में विशेष कौतूहल नजर आया। सलमा अंसारी का आत्मविश्वास देख कर लोग अचंभित रह गये। क्षेत्रीय नागरिकों ने सलमा को वोट देने का आश्वासन दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता जीतू मिश्रा लगातार उनके साथ रहे व उन्होंने घरों में लेजाकर सलमा का परिचय भी कराया।

सलमा के पति समाजसेवी अहमद अंसारी ने शुक्रवार को अपना चुनाव अभियान नगर के सीमावर्ती क्षेत्र बीबी गंज से शुरू किया। यहां पर उनका बाजार में दुकानदारों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने जनसंपर्क के दौरान नागरिकों से अन्य सुविधाओं के अतिरिक्त नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को समाप्त करने का भी भरोसा दिलाया।

You can Share this Content with your Friend
Friend Email
Enter your message
Enter below security code

पाठक की प्रतिक्रिया (1)

Good news