Featured Posts

चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर... FARRUKHABAD : पपियापुर में 16 वर्षीय किशोर को चोरी के आरोप में पीटने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा बीते मंगलवार को ही हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।जबकि चोरी के आरोपी को पुलिस ने उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। विदित है...

Read more

सुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी दर्जनों गांवों में घुसासुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी... शमसाबाद (फर्रुखाबाद): गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ ने तटवर्ती गांवों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम सुतिहार, चितार व समैचीपुर के लगभग 50 घर गंगा की बाढ़ में समाने की कगार पर हैं। वहीं कुछ ग्रामीण अपने पक्के मकानों की ईंटों को साथ ले जाने के प्रयास में...

Read more

जमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिलाजमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिला FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास की गुमटी नम्बर 157 सी/ 2ई के निकट 55 वर्षीय ट्रक चालक रामप्रकाश पुत्र बैजनाथ पाण्डेय निवासी ब्रह्मनाथ अंगद नगर जलालाबाद शाहजहांपुर का शव पड़ा मिला। थाना मऊदरवाजा पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के सम्बंध में जांच...

Read more

चार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये थे पुलिस ने घटना के आरोपीचार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये... FARRUKHABAD : आमतौर पर लूट, हत्या, चेन स्नेचिंग की बारदातें तो क्या बड़ी बड़ी घटनाओ के खुलासे तब तक नहीं कर पाती जब तक उनके पास नाम दर्ज रिपोर्ट न हो| और यदि पुलिस खुलासा करती भी है तो कहीं का अपराधी, कहीं की घटना और कहीं के असलहे किसी पर लगाकर घटना का खुलासा कर दिया जाता है। जिससे वास्तविक...

Read more

गंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं, दर्जनों गांवों मे पानी घुसागंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं,... FARRUKHABAD : नरौरा बांध से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी से अभी 24 घंटे भी व्यतीत नहीं हुए थे, कि तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिन गंगा नदी का जल स्तर 135 मीटर पर था जो बढ़कर 136 पर पहुंच चुका है। वहीं गंगा दशहरा के उपलक्ष में रोजी रोटी की तलाश में गंगा तट पर दुकाने लगाये दुकानदारों की...

Read more

सपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को लाल बत्ती से नवाजासपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को... फर्रूखाबाद: राजनीति उस कुटिल वैश्या के समान है जो हर रात अपना घर बदल सकती है| चाणक्य के सूत्र वाक्य वर्तमान में लज्जित होती भारतीय राजनीति पर चरितार्थ हो रही है| मायावती सरकार में यूपीएसआईडीसी में तैनाती के दौरान हुए घपलो की जाँच में आरोपों से घिरे सेवा निवृत्त आईएएस तपेन्द्र...

Read more

कोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम समौसेकोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम... FARRUKHABAD : आम तौर पर पुलिस की बोलचाल तो सभी जानते ही हैं। जल्द कोई खाकी के चक्कर मे पड़ना नहीं चाहता क्योंकि भय लगता है और लगे भी क्यों ना छुटते ही गालियां जो मिलने लगती है। बात बात पर अन्दर कर देने कि धमकी मिलती सो व्याज में। जब थाना ,कोतवाली जाने की बात हो तो गला सूखना लाजमी है।...

Read more

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटामानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों... FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली...

Read more

चेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबरचेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबर FARRUKHABAD : पहाड़ों पर लगातार जारी मूसलाधार वर्षा के बाद उत्तराखण्ड में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही अब धीरे धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर अग्रसर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई रतिराम की मानें तो अगले दो दिनों में भागीरथी चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है और शनिवार तक ‘‘हाई फ्लड लेबिल’’...

Read more

लव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारालव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर... FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम...

Read more

एसडीएम ने तबादले के बाद रातों रात कर दिये पट्टे स्वीकृत

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई-डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, जिला प्रशासन

कमालगंज (फर्रुखाबाद) : उपजिलाधिकारी सदर एके लाल जाते जाते एक नया कारनाम कर गये। लगभग दस वर्ष से जांच में फंसे ग्राम पंचायत की भूमि के पट्टे रातोंरात स्वीकृत हो गए। ग्राम प्रधान ने अपात्रों को दिये गये पट्टे निरस्त कराने के लिये जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।

ग्राम पंचायत भड़ौसा के प्रधान सगीर अहमद ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया कि वर्ष 2000 से 2005 तक वसीम उर्फ शफीक गांव के प्रधान रहे थे। उन्होंने बगैर एजेंडा मुनादी आदि कराये 87 अपात्रों को पट्टे कर तत्कालीन तहसीलदार से कुछ आवंटन स्वीकृत करा लिए। आवंटन पत्रावली में अधिकतर पट्टे अपने पारिवारिक व रिश्तेदारों को किये गए थे। जांच में कुछ आवंटन स्वीकृत नहीं किए तथा कुछ निरस्त कर दिये गए। पूर्व प्रधान ने पारिवारिक लोगों व रिश्तेदारों को पट्टे दिलाने के लिए आयुक्त कानपुर के यहां निगरानी प्रस्तुत की। सफलता न मिलने पर राजस्व परिषद इलाहाबाद में निगरानी प्रस्तुत की गई। राजस्व परिषद ने 13 सितंबर 2011 को पुन: तथ्यों की जांच कर पात्रता को दृष्टिगत रखते हुए मामले का समाधान करने के निर्देश उपजिलाधिकारी को दिये। पूर्व प्रधान राजस्व परिषद के आदेश को दबाये रहे तथा 4 अप्रैल 2012 को उपजिलाधिकारी के यहां आदेश प्रस्तुत किया। उपजिलाधिकारी ने पत्रावली तलब की, लेकिन पत्रावली तहसील से नहीं आ सकी। 13 अप्रैल को उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण हो गया। इसी दिन उपजिलाधिकारी ने पत्रावली मंगवाकर रातोंरात दस अपात्रों के पट्टे स्वीकृत कर दिए। प्रधान ने पूर्व प्रधान पर एसडीएम से सांठगांठ कर अपात्रों को स्वीकृत किए गये पट्टे निरस्त कराने की मांग की।

प्रधान ने आरोप लगाया कि जिन दस लोगों के पट्टे स्वीकृत किये गए हैं वह पूर्व प्रधान के परिजन व रिश्तेदार हैं। इन लोगों के आलीशान मकान, अहमदाबाद में गाड़ियां चल रही हैं। पुत्र पीएसी में नौकरी करता है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की जमीन के पट्टे कर दिये गये थे।

सत्ता जाते देख शिक्षाधिकारियों ने बीआरसी के खाते किये खाली

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : EDUCATION NEWS, FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: सर्व शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद के सातों ब्लाक संसाधन केन्द्रों पर पदेन बीआरसी समन्वयक का कार्य देख रहे खण्ड शिक्षा अधिकारियों को राज्य परियोजना निदेशक के पत्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद डा0 कौशल किशोर द्वारा हटाये जाने पर बीआरसी के खातों में विभाग द्वारा भेजी गयी प्रशिक्षण, यात्रा भत्ता एवं आकस्मिक मदों की धनराशि पर रोक लगने के बाद भी निकाल ली गयी है।

उच्च न्यायालय की लखनऊ खण्ड पीठ द्वारा एक याचिका की सुनवाई पर बीआरसी समन्वयक पद पर शिक्षकों के स्थान पर पदेन बीआरसी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को हटाने के दिये गये निर्देश पर राज्य परियोजना निदेशक पार्थसारथी सेन शर्मा के द्वारा भेजे गये पत्र पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी फर्रुखाबाद डा0 कौशल किशोर द्वारा विगत 16 अप्रैल को जनपद के सातों बीआरसी केन्द्रों के पदेन समन्वयक पद से खण्ड शिक्षा अधिकारियों को हटा दिया गया था। बीएसए द्वारा बीआरसी के खातों पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों को भुगतान न करने के आदेश बैंकों को दिये थे।

बीआरसी केन्द्रों से खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सत्ता जाने एवं खाते पर रोक लगने की सूचना पर बैंक में पत्र पहुंचने से पहले शमशाबाद के खण्ड शिक्षा अधिकारी  ने बीआरसी शमशाबाद के खातों से भुगतान ले लिया है। इसी तरह अन्य खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी बीआरसी खातों से धनराशि का भुगतान लेने की संभावना है।

घोटाले में डिप्टी सीएमओ सहित तीन बर्खास्त

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, HEALTH, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: एनआरएचएम घोटाले में जनपद में तैनात एक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित तीन के विरुद्व शासन ने बर्खास्तगी की कार्यवाही कर दी है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 कमलेश कुमार ने बताया कि एनआरएचएम घोटाले के आरोपी अधिकारियों के तत्कालीन मुख्य चिकित्साधिकारी मोहम्मद हसीन खां, दूसरे आरोपी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 के के सक्सेना जो वर्तमान में निलंबित चल रहे हैं, की बर्खास्तगी का आदेश किया गया है। इनके अतिरिक्त एक वरिष्ठ लिपिक जगदीश कटियार व एक चतुर्थश्रेणी कर्मचारी अजय कटियार की भी बर्खास्तगी का आदेश कर दिया गया है।

सीएमओ ने बताया कि पूर्व में शासन की ओर से मोहम्मद हसीन खां व के के सक्सेना से 11-11 लाख व जगदीश कटियार व अजय कटियार से 7-7 लाख रुपये की वसूली उनके वेतन से किये जाने के आदेश दिये थे। उन्होंने बताया कि अब इस सम्बंध में जिला शासकीय अधिवक्ता व विभागीय वित्त नियंत्रक से मार्ग निर्देश प्राप्त मिलने के बाद ही कोई कार्यवाही की जायेगी कि वसूली व बर्खास्तगी दोनो आदेशों का अनुपालन एक साथ कैसे किया जाये। उन्होंने बताया कि डा0 सक्सेना की बर्खास्तगी से पूर्व लोक सेवा आयोग से भी अनुमति ली जानी है। इसलिए उनके मामले में प्रकरण को लोकसेवा आयोग को भी संदर्भित किया जा रहा है।

शाम होते ही सरकारी खरीद केन्द्र पर आढ़तियों का गेहूं हो जाता है पैक

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): कमालगंज मण्डी समिति में कल्याण निगम द्वारा गेहूं खरीद केन्द्र खोला गया है। केन्द्र पर आढ़तियों व दलालों का कब्जा है। केन्द्र पर दिन में सन्नाटा पड़ा रहता है। दिन में केन्द्र पर न तो गेहू की तौल होती है और न कोई और काम करता है। वहीं अन्य आढ़ती पूरे मण्डी समिति में दिन भर अपना-अपना गेहूं इकट्ठा करते हैं और शाम ढलते ही गेहूं कल्याण निगम के वारदाना (पैकिटों) में पैक करा दिया जाता है।

केन्द्र प्रभारी विश्वनाथ सिंह से पूछने पर बताया कि उन्हें 10 हजार कुन्टल गेहूं खरीदने का टारगेट दिया गया है। जिसमें अभी तक 496 कुन्तल गेहूं खरीद कर चुके हैं। जब यह पूछा कि अभी तक किस किसान का कितना गेहूं खरीदा है इस बात पर उन्होंने मना कर दिया।

वहीं केन्द्र प्रभारी के पास कुछ जोतवही रवी कुमार दुबे पुत्र सतीशचन्द्र निवासी शेखपुर सात बीघा की जोतवही, रनबीर सिंह पुत्र बद्री सिंह की 30 बीघा की रखी थी। जबकि किसान वहां मौजूद नहीं थे। जोतवही पास रखने के सम्बंध में पूछने पर केन्द्र प्रभारी बोला कि आप सब जानते हैं तो अब क्या बतायें।

केन्द्र पर पूर्ण रूप से आढ़तियों व दलालों का बोलबाला है। बाजार में 11 रुपये 25 पैसे प्रति किलोग्राम की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। जबकि सरकारी खरीद केन्द्र पर 12 रुपये 85 पैसे प्रति किलोग्राम है। आढ़ती और दलाल गांवों में जाकर किसानों से जोतवही ले आते हैं और उनके जरिये सरकारी केन्द्र पर गेहूं तुलवा देते हैं।
किसान जब सीधे गेहूं लेकर इस केन्द्र पर पहुंचता है तो प्रभारी महोदय ने कांटे के पास छटना लगा रखा है। किसानों के लिए तमाम नियम कानून बना दिये जिसके चक्कर में किसान केन्द्र पर सीधे गेहूं नहीं लाता।

बेसिक शिक्षा: सवेतन 4 माह से गायब मैडम ने 127 दिन की हाजिरी एक साथ लगायी

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : EDUCATION NEWS

फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा में गायब शिक्षको का अम्बार लगा है| मोहम्दाबाद के ग्राम सभा गढ़ी बनकटी के प्राथमिक पाठशाला गढ़ी में गत 20 अप्रैल 2012 को शिक्षिका सुमन लता ने दबंगई और कामचोरी का रिकॉर्ड तोड़ काम कर डाला| मैडम 4 माह बाद स्कूल पहुची और हाजिरी राजिस्टर पर अनुपस्थित काट 127 दिन की उपस्थित होने की हाजिरी एक साथ लगा डाली| मैडम 1 दिसम्बर को प्रोमोशन से हुए तबादले में गढ़ी स्कूल में ज्वाइन करने आई थी उसके बाद कल 20 अप्रैल 2012 को उनकी शक्ल स्कूल में दिखाई पड़ी| इस ४ माह के दौरान मैडम का बाकायदा वेतन भी आहरित हुआ| खबर मीडिया कर्मिओ के हत्थे चड़ी तो खंड शिक्षा अधिकारी को भी जबाब नहीं सूझ रहा है| वेतन तो उन्ही के हस्ताक्षर के बाद निकला| खबर है की मैडम सुमन लता का कोई रिश्तेदार बेसिक शिक्षा कार्यालय फर्रुखाबाद में चपरासी है जिसकी दम पर मैडम ये गोलमाल कर रही थी|

जारी……..

सिटी मजिस्ट्रेट ने डा0 एचपी श्रीवास्तव के हैन्डराइटिंग के नमूने लिये

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : Corruption, जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: बीते दिन जिलाधिकारी मुथूकुमार स्वामी को लोहिया अस्पताल में अनियमिताओं की शिकायत मिलने पर उन्होंने आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान डा0 एच पी श्रीवास्तव द्वारा बाहर से दवा लिखने की शिकायत जिलाधिकारी से की। जिस पर जिलाधिकारी के सामने ही डाक्टर अपनी लिखी हुई पर्ची से ही मुकर गये। जिस पर डीएम ने जांच सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी है।

गुरुवार को जिलाधिकारी मुथूकुमार स्वामी ने लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जिसके चलते जिलाधिकारी से डा0 एच पी श्रीवास्तव के द्वारा बाहर के मेडिकल से दवा लाने के लिए लिखने व अल्ट्रासांउड कराने का उल्लेख भी किया गया था। जिलाधिकारी ने इस सम्बंध में डा0 एच पी श्रीवास्तव कक्ष में जाकर काफी देर जांच पड़ताल की। जांच के दौरान जिलाधिकारी व सीएमएस के सामने ही डा0 एच पी श्रीवास्तव पर्चा लिखने से मुकर गये और उन्होंने कहा कि यह दवाई का पर्चा उन्होंने  नहीं लिखा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन को इस विषय में जाच करने के आदेश दिये।

आज सिटी मजिस्ट्रेट भगवानदीन ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर डा0 एच पी श्रीवास्तव के हैन्डराइटिंग के नमूने लिये। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि जांच रिपोर्ट डीएम को दी जायेगी। अग्रिम कार्यवाही जिलाधिकारी ही करेंगे।

शराब के लिये पैसे न देने पर फायरिंग, वृद्ध की मौत, दो घायल

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME

फर्रुखाबाद: थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम सूधन नगला में शराब के लिये पैसे न देने पर नशे में धुत्त युवक ने वृद्ध को गोली मार दी। गोली चलने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी व दो लोग घायल हो गये। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूधन नगला निवासी श्रीराम पुत्र रामदयाल अपने घर पर ही था तभी पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही धनीराम से विवाद हो गया और विवाद बढ़ने पर उसने श्रीराम को गोली मार दी। गोली लगते ही श्रीराम की मौके पर ही मौत हो गयी। मौत की सूचना लगते ही उनके भाई व भतीजे भी मौके पर दौड़कर आये तो उनको भी गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत में पशु घुसाने का विरोध करने पर दबंगों ने घायल किया

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर सराय निवासी लालाराम के खेत में पड़ोसी गांव के ही निवासी दबंग यादव लोगों ने पशु घुसा दिये। खेत में पशु घुसाने का विरोध करने पर दबंगों ने बुरी तरीके से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पीड़ित ने थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।

शनिवार को सुबह लालाराम का पुत्र कुलदीप अपने पिता व भाई के साथ खेत पर था तभी जितेन्द्र पुत्र रघुराई यादव ने खेत में पशु घुसा दिये। जिसका उसने विरोध किया तो दबंग जितेन्द्र पुत्र रघुराई यादव, मंशाराम पुत्र रघुराई, मदन सिंह पुत्र रघुराई, सालिगराम पुत्र रघुराई निवासी कुन्दपुरा ने एक राय होकर मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आये भाई आदित्य व पिता लालाराम को भी मारापीटा।

जानकारी के अनुसार कुन्दपुरा के यादव लोग बहुत ही दबंग हैं जब चाहें तब किसी की भी फसल में पशु घुसा देते हैं। मना करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जिससे क्षेत्र के लोग इनसे परेशान हैं।

पीड़ित कुलदीप पुत्र लालाराम ने कमालगंज थाने में जितेन्द्र पुत्र रघुराई यादव, मंशाराम पुत्र रघुराई, मदन सिंह पुत्र रघुराई, सालिगराम पुत्र रघुराई निवासी कुन्दपुरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

सिलेण्डर का पाइप लीक होने से नव विवाहिता झुलसी

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME

फर्रुखाबाद: पड़ोसी जनपद एटा के रामपुर निवासी बृजेश कुमार दुबे की 24 वर्षीय नवविवाहिता पत्नी कविता गैस पर खाना बनाते समय पाइप लीक होने से लगी आग में बुरी तरह झुलस गयी। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।

कविता के पति बृजेश पुत्र चन्द्रपाल ने बताया कि उसकी शादी मात्र 9 माह पूर्व कल्याण कौशिक सुल्तानपुरी नई दिल्ली से हुई थी। बीते दो दिन पूर्व कविता घर पर गैस पर खाना बना रही थी। तभी अचानक गैस का पाइप लीक हो गया। पाइप लीक होने से चौकी में अचानक भयंकर आग लग गयी। आग लगने से कविता का पूरा बदन बुरी तरह से जल गया। परिजनों ने उसे गांव के ही झोलाछाप डाक्टर कराना शुरू किया। लेकिन दो दिन गुजर जाने के बाद भी कविता को किसी तरह का कोई फायदा नहीं हुआ वल्कि उल्टा इन्फेक्सन हो गया। हालत गंभीर होने पर परिजन कविता को लोहिया अस्पताल लेकर आये। जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया।

फोन पर पत्नी से विवाद के बाद शिक्षक संजीव शाक्य ने फांसी पर झूल कर जान दी

Comments Off

Posted on : 21-04-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : EDUCATION NEWS, FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: राजेपुर ब्लाक के उजरामऊ में तैनात प्राथमिक शिक्षक संजीव शाक्य का शव देर रात उनके आवास पर फांसी पर लटका मिला| संजीव शाक्य नगर की आवास विकास कालोनी में किराये पर दो साल से रह रहा था| उसकी पत्नी औरैया में बीएड की पढ़ाई कर रही है| संजीव शाक्य के शिक्षक दोस्त रामवीर ने बताया कि देर रात फांसी पर लटकने से पहले संजीव की उसकी पत्नी से फोन पर हॉट टाक भी हुई थी| पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| सम्भावना है कि संजीव पारिवारिक कारणों ने मानसिक तनाव में था जिसके कारन ये हादसा हुआ| रात में ही क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुच घटनाश्त्ल का जायजा लिया| जाँच के उद्देश्य से संजीव का मोबाइल फ़ोन पुलिस ने कब्जे में ले लिए है| पुलिस भी मौत के पीछे वजह तलाशने में जुटी है|

आवास विकास के मकान संख्या वीरेंदर कुमार के मकान में दिसंबर 2011 से रह रहा था| दिसम्बर 2010 में ही संजीव की शादी अहिरवा कटरा निवासी सोनी शाक्य से हुई थी| तभी से संजीव ने कमरा किराये पर लिया था| संजीव की पत्नी सोनी कभी कभार संजीव के पास आती थी| देर शाम संजीव और सोनी के बीच फोन पर कुछ गरमागरम बहस भी हुई जिसके बाद संजीव फासी पर लटक गया| देर रात लगभग 11.45 बजे ही सोनी ने संजीव के मित्र शिक्षक रामवीर जो कि शमसाबाद ब्लाक की कतरी तौफीक के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है को फोन किया कि तत्काल संजीव के कमरे का दरवाजा खुलवाओ| रामवीर आवास विकास के सेक्टर 6 में रहता है| रामवीर ने बताया कि उन्होंने तत्काल संजीव के पिता को फोन किया कि संजीव ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया है और फोन भी नहीं उठा रहा है| संजीव के पिता ने संजीव को फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा| इसके बाद रामवीर मकान मालिक के पास पहुचे और उन्हें स्थिति से अवगत कराया| उसके बाद संजीव के कमरे का दरवाजा लगभग 1 बजे तोडा गया| कमरे के अन्दर संजीव कमरे में लगे पंखे के हुक से लटका मिला| संजीव ने कुर्सी पर खड़े होकर गमछे से फांसी लगायी और कुर्सी को लात मार कर गिरा दिया| हालाँकि संजीव के पैर जमीन पर रखे हुए मिले और जीभ बाहर निकल आई थी|



जारी..