Featured Posts

भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना पर मृतकों को बांट दिये इंदिरा आवास!भगवान से बड़ा प्रधान: स्‍वर्ग में रहने की दिक्‍कत की सूचना... फर्रुखाबाद: एक जमाना था जब माना जाता था कि भगवान सबसे बड़ा होता है। पर जनपद के एक प्रधान दम्‍पती ने इस कहावत को गलत साबित कर दिया है। पंचायतीराज व्‍यवस्‍था के तहत मिले अधिकार के चलते उनका कर्तव्‍यबोध इतना बढ़ गया कि अनेक मृतकों के नाम पर इंदिरा आवास आबंटित कर दिये। शायद...

Read more

कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़ रही अब भारी!कभी लगाए सिगरेट के कश, तो कभी लहरों की सवारी... यही मस्ती पड़... टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम बार-बार स्पॉट फिक्सिंग केस में उछल रहा है। विंदू दारा सिंह के साथ एक मैच देखने का खामियाजा उन्हें इस कॉन्ट्रोवर्सी में फंस कर चुकाना पड़ रहा है। यह पहली बार नहीं है जब टीम इंडिया की फर्स्ट लेडी को इस प्रकार के विवादों से घिरा...

Read more

अखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियांअखिलेश की सुरक्षा में लगे दो जवानों के बीच जमकर चलीं लाठियां लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सुरक्षा के लिए उनके रूट पर तैनात पीएसी के दो जवानों के बीच जमकर लाठियां चलीं...इतनी कि दोनों लहूलुहान हो गए। दरअसल, अखिलेश की सुरक्षा में लगे इन जवानों में से एक पानी पीने चला गया, जब दूसरे ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच कहासुनी...

Read more

कंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़ व लूटपाटकंपिल: खेत में बकरी घुसने पर युवक की हत्‍या पर बवाल, तोड़फोड़... फर्रुखाबाद: थाना क्षेत्र कंपिल के ग्राम इकलहरा में खेत में बकरियां घुसने पर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अभियुक्‍त व उसके परिजनों के घर में घुस कर मारपीट के बाद लूट पाट शुरू कर दी। घटना से भयभीत ग्रामीण घरों को छोड़ कर जंगल की ओर...

Read more

अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका नाम है क्या?अखिलेश वाला लैपटॉप आपको मिल रहा है क्या? देखे सूची में आपका... फर्रुखाबाद: २५ मई को जनपद में सम्भव है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने हाथो से नौजवानों को मुफ्त लैपटॉप बाटेंगे| इसके लिए तैयारिया जोरो पर है| कौन कहाँ कैसे रहेगा? कौन पानी पिलाएगा| कौन सुरक्षा कैसे देखेगा| कौन कौन नेता मुख्यमंत्री तक जायेगा| नेता और मीडिया सबकी नजर है इस...

Read more

20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव20000 आरक्षियो की यूपी पुलिस भर्ती में कई बदलाव यूपी में 20 हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती के लिए पहली बार सपा सरकार में कंप्यूटराइज्ड प्रक्रिया को वरीयता दी जा रही है| नये नियमों और नयी प्रक्रिया के साथ शुरू हो रही बीस हजार सिपाहियों की भर्ती इस बार पुलिस स्थापना एवं भर्ती बोर्ड के लिए आसान नहीं होगी। इससे पहले बसपा सरकार...

Read more

सन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट वाला अंडासन्डे का फंडा: सलमान के चूजे की टक्कर में पैदा करिए 12 आमलेट... इस अंडे को देख एक बार आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये अंडा किस पक्षी का है? और क्या इसे खाने के प्रयोग में भी लाया जाता है। तो आज हम आपको बताते हैं कि इस अंडे का खाने में प्रयोग अब भारत में काफी तेजी से बढ़ा है और कई होटल में भी अब इसकी डिमांड ज्यादा हो गई है। खास बात यह है...

Read more

ग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती, सपाइयों ने किया सिर्फ शोषणग्रीश बाबू: लोहिया के साथी ने जीवन भर मुलायम से निभायी दोस्‍ती,... फर्रुखाबाद: लोहिया के साथी रहे ग्रीश बाबू आज 95 वर्ष की आयु में इस मतलबी दुनिया से चले गये। बिना किसी राजनैतिक महत्‍वाकांक्षा के जीवन भर उन्‍होंने मुलायम से दोस्‍ती का फर्ज निभाया, और कभी कोई फायदा नहीं लिया। परंतु स्‍थानीय सपाइयों ने उनका जमकर शोषण किया, और मनमौजी ग्रीश...

Read more

लैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाशलैपटॉप वितरण के लिये शहर में सभा स्‍थल की तलाश फर्रुखाबाद: यद्यपि अभी मुख्‍यमंत्री का आधिकारिक कार्यक्रम यहां प्राप्‍त नहीं हुआ है। परंतु फिर भी जनपद स्‍तर पर जिलाधिकारी ने संभावित कार्यक्रम के आधार पर ही लैपटॉप वितरण के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। शनिवार को यहां विकास भवन सभागार में प्रधानाचार्यों के...

Read more

पूर्व सांसद की बेटी ने पी शराब, लड़कों को किया घायल, थानेदार को भी डांटापूर्व सांसद की बेटी ने पी शराब, लड़कों को किया घायल, थानेदार... देहरादून: एक पूर्व सांसद की बेटी ने शराब के नशे में खूब हंगामा किया। मेरठ-हापुड़ लोस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हाजी शाहिद अखलाक की बेटी सना ने शुक्रवार जुमे के दि‍न अपनी सहेलि‍यों के साथ जमकर शराब पी और शराब के नशे में अपनी कार से दो लड़कों की स्‍कूटर को ठोंक दि‍या। बाद...

Read more

प्राइमरी विद्यालय की जर्जर छत गिरने से चार मजदूर घायल

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम कटिया के जर्जर प्राइमरी विद्यालय के भवन को ललौर निवासी मजदूर गिरा रहे थे। अचानक भवन की छत भरभरा कर गिर गयी जिससे चार मजदूर घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्राम कटियार में स्थित प्राइमरी विद्यालय का भवन कई दिनों से जर्जर था। जिसे बीते दिनो से तुड़वाया जा रहा था। ग्राम ललौर निवासी जगदीश, जगमोहन, पप्पू, विशुनदयाल मजदूर भवन को गिरा रहे थे। भवन की एक तरफ की दीवार ही गिरा पाये थे कि अचानक इसकी छत भरभराकर जमीन पर आ गिरी। जिससे चारो मजदूर मलवे में दबकर घायल हो गये।

घायल मजदूर जगदीश, जगमोहन, पप्पू व विशुनदयाल निवासी ललौर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चर्च में आयोजित की गयी रिजाइस प्रतियोगिता

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: बढ़पुर स्थित चर्च में आज मीनू म्युजिक की तरफ से रिजाइस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों युवाओं ने अपनी प्रतिभा के माध्यम से गीत गाकर ईशु की महिमा का गुणगान किया।

संस्था के निर्देशक पंकज एस लाल ने बताया कि इन्टर चर्चेस कार्निबल 2012 का उद्देश्य कला के माध्यम से परमेश्वर की महिमा करना एवं परमेश्वर के प्रकाश द्वारा समाज में फैले अंधेरे को दूर करना है। संस्था ईस्टर के पावन संध्या पर रिजाइस प्रतियोगिता आयोजित कर रही है। जिसमें परमेश्वर की महिमा का गुणगान बच्चे अपनी प्रतिभा के माध्यम से कर रहे हैं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अंकित एस लाल, अनामिका दास, विशाल पीटर, अविनाश लाल, विकास कुमार, सरिता सिंह, अभिनव लाल, राहुल कुमार, अमित राज आदि ने प्रतिभाग कर परमेश्वर की महिमा पर अपने-अपने स्वर बिखेरे।
निर्णायक मण्डल में अनीता, सुनील पाल, आनंद के लाल आदि ने भूमिका निभायी।

अवैध वसूली: ग्रामीणों ने छिपाये गये स्लीपर खुद ढूंडकर चालू किया पैंटून पुल

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): पुल पर अवैध वसूली का विरोध किये जाने पर पुल पर तैनात लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने स्वयं ही पुल के कुछ स्लीपर खोल कर डाल दिये व कमालगंज थाना पुलिस से शिकायत  की गयी कि मढियन घाट पर बने पैन्टून पुल पर कर्मचारी राजेश्वर सिंह से गालीगलौज व मारपीट कर क्षेत्रीय लोगों द्वारा स्लीपर चोरी कर लिये गये। जबकि पैन्टून पुल पूरी तरह सलामत है। पुल से कोई स्लीपर चोरी नहीं हुआ है। हकीकत यह है कि ग्रामीणों ने स्वयं ही खोले गये स्लीपर ढूंडकर फिट कर लिये व आवागमन प्रारंभ कर लिया। अब राजेश्वर गायब है व अधिकारियों को पुल बंद होने की सूचना दे रहा है।

थाना पुलिस को दी गयी तहरीर में राजेश्वर सिंह ने कहा था कि 6 अप्रैल को कुछ अज्ञात लोग आये और उन्होंने वसूली का विरोध कर गालीगलौज व मारने की धमकी दी। इनका कहना है कि 7 अप्रैल को रात 8 बजे पहुंचा तो देखा कि किसी अज्ञात व्यक्तियों ने पुल के 10 स्लीपर गायब कर दिये। जिससे आना जाना बाधित हो गया।

लेकिन वहीं क्षेत्रीय ग्राम खुटिया, वसायतपुर, कडहर के लोगों का कहना है कि राजेश्वर सिंह पुल से निकलते समय बिना पर्ची दिये वसूली करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकतर लोगों को बिना पर्ची के ही राजेश्वर टरका देते हैं। वहीं पुल के पास लगा बोर्ड भी खुरच दिया गया है जिससे उसमें कोई भी रेट नहीं दिखायी देता। राजेश्वर सिंह मनमाने तरीके से क्षेत्र के लोगों से वसूली करते हैं। इसी को लेकर बीते दिन विवाद हुआ था।

जिला पंचायत के ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली के विरोध में जाम लगाने का प्रयास

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): फुटपाथ पर दुकाने लगाये लोगों, ठेले वाले, टेम्पों आदि से अवैध वसूली के विरोध में सभी ने मिलकर आज बाजार बंद रखा व नगर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। वहीं लोगों का कहना यह भी है कि जाम पूर्व ठेकेदार लगवा रहे हैं। एसओ ने जाम नहीं लगाने दिया। कहा जिला पंचायत में इसकी शिकायत करो जाकर।

कमालगंज के कस्बा रजीपुर में आज फुटपाथ दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार जिला पंचायत से तय रेट से ज्यादा वसूली कर रहा है। बाजार बंद करने के बाद दुकानदारों ने किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के सहयोग से जाम लगाने का प्रयास किया।
जाम लगाने की सूचना पर पहुंचे एसओ सुनील तिवारी ने जाम नहीं लगने दिया। इस पर एसओ सुनील तिवारी ने कहा कि जिला पंचायत जायें और जिला पंचायत अध्यक्ष से बात करिये जाकर यहां जाम लगाने की कोई जरूरत नहीं है।इस पर किसान यूनियन के नेता भड़क गये और उन्होंने 20 अप्रैल को थानाध्यक्ष के विरुद्व धरना प्रदर्शन करेंगे।
वहीं ठेकेदार देवेन्द्र सिंह ने बताया कि 1 मार्च को ठेका लिया था। जो रेट सूची मिली है उसके आधार पर वसूली कर रहे हैं किसी तरीके की कोई अवैध वसूली हमारे द्वारा नहीं की जा रही है।
जाम लगाने वालों में देवेन्द्र सिंह जिला सचिव किसान यूनियन, प्रभाकांत मण्डल सचिव, रामशरन राजपूत, शिशुपाल सिंह, अमित राजपूत, मिन्नी दुबे, रामचन्द्र वर्मा आदि लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं कुछ लोगों का मानना है कि विरोध करने वाले लोग खुद पूर्व ठेकेदार हैं व इस बार भी ठेका लेना चाहते थे। लेकिन ठेका न मिल पाने से ये लोग अब विरोध करने लगे हैं।

प्रशासन से शिकायत के बावजूद धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS, FEATURED

फर्रुखाबाद: प्रशासन की मिलीभगत से खनन माफियाओं द्वारा नीवलपुर गंगा के किनारे से लेकर खानपुर सीमा तक अवैध रूप से जेसीबी मशीन लगाकर खुलेआम मिट्टी का खनन किया जा रहा है। नीवलपुर के डा0 आर के सिंह ने जब हो रहे खनन की शिकायत एसडीएम सदर से की तो उन्होंने अपनी गाड़ी का ड्राइवर न होने का बहाना बनाकर मामला टाल दिया।

डा0 आर के सिंह ने एडीएम से शिकायत की कि तीन ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन बबलू कटियार चांदपुर वाले व दो ट्रैक्टर रामसेवक निवासी नगला खानपुर, चार पांच अन्य ट्रैक्टर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। फिर भी कोई अधिकारी या कर्मचारी मिट्टी का अवैध खनन रोकने नहीं आया। खनन करने वालों को प्रशासन की तरफ से फोन द्वारा सूचना कर दी गयी। जिससे वह लोग अपने ट्रैक्टर व जेसीबी मशीन लेकर वहां से चले गये। दो घंटे बाद पुनः अपने ट्रैक्टर लेकर दूसरी जगह खनन का कार्य शुरू कर दिया गया, जो शाम तक चलता रहा। प्रति दिन लगभग 100 ट्राली मिट्टी का खनन हो रहा है।
आर के सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन की मिलीभगत से ही मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इसी तरह मिट्टी का खनन होता रहा तो शहर से सटे हुए गांव में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो जायेगा।

कश्यप समाज के सम्मेलन में एक दर्जन शादियां तय

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: कश्यप समाज की ओर से वैवाहिक परिचय एवं स्वागत समारोह सम्मेलन का आयोजन नव भारत सभाभवन में किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ने कहा कि बहनों के आशीर्वाद से ही वह इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने कश्यप समाज को धर्मशाला बनवाने के लिए भूमि भी आवंटित की। सम्मेलन में कश्यप समाज की एक दर्जन शादियों के लिए पंजीकरण कराये गये।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कश्यप समाज के लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने समाज को स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि कश्यप समाज की बहनों की शादी उनके द्वारा जो की गयी तो उन्हीं के आशीर्वाद से आज वह इस मुकाम पर हैं। वह सदा कश्यप समाज का सहयोग करते रहेंगे। नारद कश्यप ने समाज को शिक्षित बनाने पर जोर दिया। मूलचन्द्र बाथम ने सभी बन्धुओं से कहा कि समाज को एकजुट बनाना हमारा लक्ष्य है और जो धर्मशाला के लिए समाज को भूमि मिली है उसे बनवाने में हम सभी मिलकर सहयोग करें। रामसिंह कश्यप ने समाज को एकसूत्र में बांधने के लिए प्रयासरत रहने को कहा।
नवभारत सभावन में हुए वैवाहिक परिचय सम्मेलन में कश्यप समाज के 11 लड़के व 12 लड़कियों ने शादी के लिए रजिस्ट्रेशन कराये गये। लोगों ने इसकी भरपूर प्रशंसा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व परियोजना अर्थशास्त्री कामता प्रसाद ने की, संचालन मुंशीलाल कश्यप ने किया।

इस अवसर पर संयोजक सुरेशचन्द्र कश्यप, संजीव बाथम, राम सिंह कश्यप, नारद कश्यप, डा0 सन्नू लाल, डा0 रामलाल वर्मा सभासद, अजय कश्यप, सेठ कैलाश चन्द्र बाथम, गोधनलाल कश्यप एडवोकेट, घुरईलाल बाबा, नरेशचन्द्र बाथम सभासद, नरेन्द्र कश्यप एडवोकेट, रवि बाथम, सरला कश्यप, राधा देवी, ओमवती, कैलाशचन्द्र बाथम, राजीव कश्यप, गोधनलाल आदि मौजूद रहे।
अनुराग वर्मा, नरेशचन्द्र बाथम, दिवाकर वर्मा, धर्मेन्द्र, प्रदीप बाथम, राजेश कुमार, धीरज कश्यप, बसंतलाल, रंजीत, दिनेश कातिब, अनिल बाथम, लल्ला, जंगाली लाल, राकेश बाथम, रविन्द्र कश्यप, धीरेन्द्र वर्मा, ओम बाथम, रामनिवास, मनोज आदि का विशेष सहयोग रहा।

डीसीएम ने बैलगाड़ी को ठोका, दो किशोर गंभीर

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

कायमगंज (फर्रुखाबाद): ग्राम शिवरई बरियार के सामने नहर के पास बैलगाड़ी को पीछे से आ रहे डीसीएम ने टक्कर मार दी। बैलगाड़ी में सवार परिवार के दो किशोर गंभीर रूप से घटना में घायल हो गये। गंभीर अवस्था में किशोरों को सामुदायिक स्वास्थ्यकेन्द्र कायमगंज से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

ग्राम गौरपुर निवासी 8 वर्षीय मनोज पुत्र पप्पू, 12 वर्षीय अजीत पुत्र बुद्धपाल के अलावा बैलगाड़ी में 8 लोग सवार थे। बैलगाड़ी में सीमेंट की बोरियां भी लदीं थीं। पीछे से आ रही डीसीएम संख्या यूपी 14 ए टी 9579 ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बैलगाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी व बैलगाड़ी पर सवार लोग इधर उधर गिर पड़े। दुर्घटना में किशोर 8 वर्षीय मनोज व 12 वर्षीय अजीत गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों ने डीसीएम को घेर लिया व चालक की जमकर धुनाई कर दी।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस डीसीएम चालक को पकड़कर ले गयी है। घायलो में चिन्टू पुत्र कृपाल सिंह निवासी राजाका नगला कोतवाली फतेहगढ,सुरेन्द्र पुत्र होतेलाल निवासी रानीपुर गौर ,वेदपाल पुत्र गोविन्द ,अजीत पुत्र बुद्धू ,राजा पुत्र पप्पू निवासीगढ रानीपुर गौर को घायल अवस्था में नगर के सरकारी अस्पताल में लायागया जिसमें प्रार्थमिक उपचार के बाद तीन की गम्भीर हालत को देखते हुये उन्हे लोहिया के लिये रिफर कर दिया गया।

 

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

कायमगंज (फर्रुखाबाद) : कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मऊरशीदाबाद निवासी संजय पुत्र लाला राम अपने घर से साइकिल पर सवार होकर कायमगंज आ रहे थे रास्ते में कायमगंज फर्रूखाबाद रोड दमदमा के पास मोड पर अचानक साइकिल का संतुलन बिगड जाने के कारण दीवार में जा घुसे और गम्भीर रूप से घायल होगये। राहगीरो की मदद ने नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महात्मा रामचन्द्र समाधि पर भण्डारे के साथ ही आयोजन समाप्त

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: सूफी संत रामचन्द्र समाधि पर बीते तीन दिनों से हो रही श्रद्धालुओं की भीड़ आज भण्डारे के साथ ही समाप्त हो गयी। समागम में आये श्रद्धालुओं ने रामचन्द्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया।

फतेहगढ़ नवदिया स्थित सूफी संत महात्मा रामचन्द्र की समाधि स्थल पर ध्यान व योग कर रहे दूर दराज से आये श्रद्धालुओं ने तीन दिन तक समागम में हिस्सा लिया। प्रति दिन सुबह-शाम होने वाले सत्संग में भी श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से हिस्सा लिया। सत्संग के बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम व उसके बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। दूर दराज से आये रामचन्द्र जी के अनुयायियों ने छक कर भण्डारे का लुत्फ उठाया और सत्संग के बाद काफी समय तक रामचन्द्र जी की समाधि के पास ध्यान लगाये बैठे रहे।

तीन दिन तक चले इस समारोह में कोई भी पुलिस बल तैनात नहीं किया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां पर हम लोग शांति की खोज में आये हैं तो पुलिस की आवश्यकता ही क्या है। तीन दिन तक महात्मा रामचन्द्र के अनुयायी पूरे आचार और शिष्टाचार के साथ समागम में शांतिव्यवस्था बनाये रहे। प्रति वर्ष यह कार्यक्रम अपै्रल के महीने में गुड फ्राइडे पर शुरू होता है। इसमें देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग भाग लेते हैं।

भाई को चुनाव लड़ाना पड़ा महगा- डॉ रजनी भाजपा से निलंबित

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : जेएनआई-डेस्क | In : Politics-BJP

उत्तर प्रदेश चुनाव में मिली हार की समीक्षा के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने सभी जिला इकाइयों को भंग कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह ने आज कुशीनगर जनपद के पडरौना से पूर्व विधायक सुरेन्द्र शुक्ला को आपत्तिजनक बयानबाजी के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित करते हुए 15 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। इसके अतिरिक्त फर्रूखाबाद जनपद के डा0 रजनी सरीन को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबन व 15 दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। डॉ रजनी सरीन पर आरोप है है की वे अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार करती रही जो भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे| कालपी से जनता दल के उमीदवार डॉ अरुण मेहरोत्रा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में थे| स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष से शिकायत की थी| आरोप है की भाजपा की प्रदेश मंत्री डा. सरीन एक हफ्ते तक रूककर अपने भाई के लिए चुनाव प्रचार करती रही|

भाजपा कार्यालय की ओर से जारी किए गए एक बयान में प्रदेश के महामंत्री विन्ध्यवासिनी कुमार ने यह जानकारी दी। बयान के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष शाही ने सभी जिला, महानगर, मंडल तथा मोर्चो के प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है।

बच्चो का करोडो रुपया ग्राम पंचायतो के कब्जे में- जिलाधिकारी से लेकर बीएसए तक मौन

Comments Off

Posted on : 08-04-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : PRADHAN, प्रादेशिक, राष्ट्रीय, शिक्षा

फर्रुखाबाद: पिछले कई माह से जनपद में 25 प्रतिशत से ज्यादा प्रदेश सरकार के परिषदीय विद्यालयों में दोपहर को मिलने वाला भोजन बंद पड़ा है| एमडीएम बंद वाले स्कूलों में बच्चो को भोजन बनबाने और खिलाने की जिम्मेदारी संभाले स्कूल के प्रधानाध्यक और ग्राम पंचायतो के प्रधानो के अलग अलग बयान है| कुछ के मुताबिक जिला स्तर से उन्हें राशन और कन्वर्जन कास्ट नहीं मिल रही है| वहीँ कुछ का कहना है कि उन्हें जरुरत के हिसाब से कम राशन दिया जा रहा है| जिला स्तर पर मध्याह भोजन योजना के समन्वयक अतुल प्रताप सिंह भी इस बात को मानते है कि कुछ ग्राम पंचायतो को खाद्यान कम दिया जा रहा है| मगर इसके पीछे उनका कहना है कि पिछले वर्षो में प्रधानो द्वारा गबन किया गया खाद्यान और कन्वर्जन कास्ट की भरपाई करने के लिए उत्तर प्रदेश मध्याह भोजन प्राधिकरण जिला स्तर पर आवंटन कम दे रही है| बात कमाल की है- एक तरफ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार कोई बच्चा भूखा नहीं रहना चाहिए तो दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में प्रदेश और जिला स्तर के अधिकारी प्रधानो और घोटालेबाजो के वसूली एवं दण्डित करने के बजाय मासूमो का ही निबाला डकार रहे है| कमोबेश पूरे उत्तर प्रदेश में यही स्थिति है|

इसी कड़ी में एक और घोटाले की बुनियाद रख दी गयी है| जिसका खामियाजा आने वाले समय में नौनिहालों को ही भुगतना पड़ेगा| बड़े ही शर्म की बात है कि प्राथमिक व् माध्यमिक विद्यालयों के नौनिहाल बच्चे चूँकि वोटर नहीं होते इसलिए कोई भी प्रदेश का नेता इनकी बात भी नहीं करता| यहाँ उदहारण के लिए बात केवल एक जनपद फर्रुखाबाद की ही कर ली तो लगभग 6 करोड़ रुपया पिछले प्रधानो से ही हिसाब लेने को पड़ा है वहीँ लगभग 1 करोड़ से अधिक की धनराशी पर एक बार फिर घोटालेबाजो की निगाह लग गयी है| वित्तीय वर्ष हर साल नया हो जाता है और एक नयी चिट्ठी के साथ फ़ाइल वहीँ के वहीँ दब जाती है| जिला स्तर के अधिकारिओ ने सिवाय चिट्ठी चलाने के अब तक ऐसे कोई ठोस और माकूल कदम नहीं उठाये जो जनता का धन वापस सरकार के पास आ सके| यहाँ तक की आर सी तक नहीं काटी गयी| तमाम प्रधानो ने जिले के अधिकारिओ द्वारा जारी किये गए तमाम फर्जी अदेय प्रमाण पत्रों पर वर्ष 2011 में चुनाव तक लड़े जबकि इनके विरुद्ध लाखो रुपये के खाद्यान और कन्वर्जन कास्ट वसूलने की चिट्ठी बेसिक शिक्षा अधिकारिओ द्वारा लिखी गयी थी| पिछली सपा की सरकार के दौरान प्रधानो ने कारस्तानी शुरू की थी| चुनाव आते आते बसपा के सरकार बन चुकी ही तब तक प्रधान बसपाई हो गए थे| बसपा के नेता और मंत्री डी एम साहब को फोन करके उनकी मदद करते रहे अब वाही प्रधान सपाई हो गए है| आगे क्या होगा कुछ कहने लिखने की जरुरत नहीं पाठक समझदार है| कुल मिलकर प्रशासनिक अफसर अपनी जिम्मेदारी निभाने की जगह नेताओ के दरबार में नतमस्तक दिखाई पड़ते रहे और जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा चोर टाइप प्रधान डकार गए|

क्या है नए घोटाले का शक!

उत्तर प्रदेश मध्याह भोजन प्राधिकरण ने पिछले सालो का जब हिसाब केंद्र सरकार को नहीं दे पाया तो हिसाब नए सिरे से करने के लिए हर ग्राम पंचायत स्तर पर मध्याह भोजन की धनराशी के लिए नए बैंक खाते खुलवाने के आदेश जारी कर दिए| वैसे कहा ये गया कि राष्ट्रीयकृत बैंको से पैसा जल्दी और पारदर्शी तरीके से ट्रांसफर होगा, मगर जनपद में आज तक तो ऐसे ट्रांसफर हुआ नहीं| वही पुराने स्टाइल की बैंक के लिए सीएन बनती है और प्रधानो को जिला स्तर पर चक्कर (भेट पूजा के लिए) लगाने पड़ते है| जिसे अक्सर बदला जाता है जिसकी चिट्ठी बैंक में जाती है| प्राधिकरण के निदेशक संतोष कुमार ने फरमान जिलों में भेजा और नए बैंक खाते राष्ट्रीयकृत बैंको में खुले| ये काम दिसम्बर 2010 में किया गया| जनवरी 2011 से आगे का इस योजना का पैसा नए बैंक खातो में जाने लगा| ये खाते ग्राम पंचायत स्तर पर खोले गए| इससे पहले क्षेत्रीय बैंको जैसे कि ग्रामीण बैंक या जिला सहकारी बैंको में मध्याह भोजन योजना के खाते का सञ्चालन होता था| इस खाते को ग्राम पंचायत में खाता संख्या 5 के नाम से जाना जाता था| इसमें प्रदेश स्तर से भेजी गयी कन्वर्जन कास्ट और रसोइये के मानदेय तथा रसोई आदि के रखरखाव का पैसा रखा जाता था| ये नए खाते तो जनवरी 2011 में चालू कर दिए गए और इसमें पैसा भेजा जाने लगा मगर दिसम्बर 2010 तक चले पिछले खाते में पड़ी धनराशी को निकल नए खाते में स्थान्तरित नहीं किया गया| बेसिक शिक्षा के जानकार बताते है कि अकेले फर्रुखाबाद जनपद के लगभग 1800 परिषदीय और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए चलने वाले पिछले खाते में लगभग 1 करोड़ रुपये से अधिक पड़ा है| इस पैसे को प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से निकला जाना है जबकि नए खाते स्कूल के मास्टर और प्रधान के हस्ताक्षर से चलते है| इस पैसे पर प्रधानो और ग्राम सचिवो दोनों की पैनी नजर है| कुछ अपुष्ट खबरों से मिली जानकारी के अनुसार अनेक प्रधानो और ग्राम सचिवो ने इस पैसे को निकल बंदरबाट भी कर लिया है|