Featured Posts

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल नारायण की मौतपूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की हत्या में सजा काट रहे सपा नेता कमल... FARRUKHABAD : भाजपा नेता ठाकुर जयपाल सिंह की हत्या करने वाले सपा नेता कमल नरायन सिंह की जिला जेल में मौत हो गई। कमल जिला जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे। वह 9 माह पूर्व 6 माह के लिये पेरौल पर रेहा हुये थे। उनकों केंसर की बीमारी थी, जेल के होमगार्ड शिशुपाल सिंह ने कमल को 1.55 बजें...

Read more

मानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोलमानसून की दस्तक, पानी पानी हुआ नगर: नाला सफाई की खुली पोल फर्रुखाबाद: मानसून ने मध्य यूपी में दस्तक दे दी है। रविवार को रुक-रुक कर कई बार बारिश हुई। बीच-बीच में धूप भी खिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक मानसूनी बारिश का यह मिजाज जारी रहने की उम्मीद जाहिर की है। पूरे सेंट्रल यूपी में बीते चार दिन से छुटपुट बारिश हो रही थी। रविवार...

Read more

गुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान से मारने की धमकीगुंडई पर उतरा नगर का सबसे विवादित लेखपाल, अधिकारी को दी जान... फर्रूखाबाद: दबंगई और घूसखोरी के अनेको आरोपों के लिए चर्चित लेखपाल प्रवेश तोमर ने पत्नी की डयूटी कटवाने को लेकर नगर शिक्षाधिकारी प्रवीन शुक्ला को गालीगलौच कर जान से मारने तक की धमकी दी है। देर रात लेखपाल ने प्रवीण शुक्ल के घर पर जाकर गुंडागर्दी की और धमकाया| मौके पर पहुची...

Read more

आज भी हत्या के मामले में सजायाफ्ता अपराधी जेल से चला रहा है बेसिक शिक्षा की यूआरसीआज भी हत्या के मामले में सजायाफ्ता अपराधी जेल से चला रहा है... FARRUKHABAD : बेसिक शिक्षा विभाग में नगर क्षेत्र के अध्यापकों पर आज भी बीएसए का नहीं वल्कि जिला जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे एक अपराधी का आदेश चलता है। यह साम्राज्य सजायाफ्ता कैदी के एक गुर्गे की मदद से आज भी कायम है। विदित है कि यह सजायाफ्ता कैदी कभी इसी शहर में यूआरसी के...

Read more

देखो देखो फर्रुखाबाद शहर के गरीबों की सूची और ईमानदार लेखपालों... फर्रुखाबाद: अपने सुधी पाठकों के लिये हम यहां शहर के कुछ गरीबों की सूची प्रस्‍तुत कर रहे हैं। यह सूची गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले उन गरीब शहरियों की हैं जिनकी वार्षिक आय 18 हजार रुपये से 30 हजार रुपये वार्षिक के बीच है। अर्थात इन बेचारों की मासिक आय मात्र डेढ़ हजार...

Read more

RTI से खुलासा: बेरोजगारी की परिभाषा स्पष्ट किये बिना ही अखिलेश ने बाट दिया अरबो का बेरोजगारी भत्ताRTI से खुलासा: बेरोजगारी की परिभाषा स्पष्ट किये बिना ही अखिलेश... फर्रुखाबाद: बेरोजगार कौन होगा और उसका मापदंड तय किये बिना ही यूपी की सपा सरकार ने अरबो का खजाना बेरोजगारी भत्ता के नाम पर बाट दिया है| ये खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गयी जानकारी में उत्तर प्रदेश के प्रशासन से मिले जबाब में मिली है| इस खुलासे से विपक्षियो को इस बात...

Read more

समीक्षा: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट नहीं हो पाता लोधी समाजसमीक्षा: भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट नहीं हो पाता लोधी... FARRUKHABAD : ख्याली पुलाव चाहें कोई भी पका ले, मीडिया और अखबारों में चाहें जितने बड़े और असरदार भाषण प्रकाशित कराकर जनता को गुमराह करने का प्रयास करे लेकिन हकीकत के पायेदान पर खड़े होकर लोधी समाज के भाजपा प्रत्याशियों पर अगर नजर डालें तो नजारा शीशे की तरह साफ नजर आता है। महाभारत...

Read more

एसडीएम के ड्राइवर ने मैजिक चालक को मारपीट कर हाथ पैर तोड़ेएसडीएम के ड्राइवर ने मैजिक चालक को मारपीट कर हाथ पैर तोड़े FARRUKHABAD : तहसील अमृतपुर के एसडीएम के ड्राइवर ने एक मैजिक चालक के उस समय मारपीट कर हाथ पैर तोड़ दिये जब वह ओवरलोडिंग करके कलान की तरफ जा रहा था। घटना बीते दिन शुक्रवार की शाम की है। शुक्रवार की शाम एसडीएम अमृतपुर अपनी गाड़ी से फर्रुखाबाद आ रहे थे तभी फर्रुखाबाद से कलान के लिए पुष्पेन्द्र...

Read more

भाभी के साथ पकड़े गये देवर की सरे बाजार पिटायी, भाभी देवर के साथ जाने पर अड़ीभाभी के साथ पकड़े गये देवर की सरे बाजार पिटायी, भाभी देवर के... FARRUKHABAD : शराबी पति से परेशान हो चुकी एक विवाहिता ने आखिर मजबूर होकर अपने रिश्ते में देवर के साथ जिंदगी बसर करने की ठान ली और इसके साथ घर से भागकर फर्रुखाबाद आ गये। बस अड्डे के निकट विवाहिता के मायके वालों ने पकड़कर प्रेमी देवर की सरेबाजार जमकर पिटायी कर दी। प्रेमी की पिटायी...

Read more

दलित बस्ती में कांग्रेसी झाड़ू लेकर चिपटेदलित बस्ती में कांग्रेसी झाड़ू लेकर चिपटे FARRUKHABAD : लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए नये नये तरीके ईजात कर रहे हैं। कोई बिजली के विरोध को लेकर बैठा है तो कोई ब्राह्मणों और दलितों को लुभाने के प्रयास में नये नये तरीके इस्तेमाल कर चर्चा में आने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस...

Read more

स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चो के खाने पर पड़ रहा डाका, डीएम और नेता खामोश क्यूँ?

1

Posted on : 23-03-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : EDITORIALS

फर्रुखाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई मध्याह भोजन योजना जिले में दम तोड़ चुकी है| जिला प्रशासन मौन होकर बच्चो के खाने पर होने वाली डकैती को खामोश होकर देख रहा है| क्या डीएम, क्या बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्या जिले के एक मात्र प्रदेश मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव, क्या जिले में चुनाव के लिए वोट मांगते फिरते रहे हारे हुए नेता और क्या जिले से केंद्र में मंत्री और सांसद सलमान खुर्शीद सब खामोश है| किसी को बच्चो की भूख की चिंता नहीं है| मास्टर तो कब का संवेदनहीन हो चुका है, अधिकांश न पढ़ाना चाहते है और न ही स्कूल में अपनी जिम्मेदारी निभाना| इन्हें बस नौकरी चाहिए, जनता के पैसे को लूटने का मौका चाहिए| और चुनाव में वोट चाहिए| आखिर ये बेशर्मी कब तक?

एक नमूना देखिये- 23 मार्च 2012 को उत्तर प्रदेश में सरकारी स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं थी फिर भी फर्रुखाबाद के 1700 स्कूल में से अधिकांश बंद रहे| कुछ खुले तो दोपहर 2 बजे तक आते आते सब बंद हो गए| जबकि स्कूल बंद होने का समय 4.30बजे था| इतना ही नहीं इनमे से 539 स्कूलों में दोपहर का खाना नहीं बनने की सूचना इलेक्ट्रोनिक मशीन पर दर्ज हुई| और अधिकांश ने फर्जी सूचना भेज दी| न कोई देखने वाला न सुनने वाला| मध्यः भोजन समन्वयक अतुल कुमार ने दो महीने पहले नौकरी ज्वाइन की तो सबसे पहले अपने बैठने के लिए ५० हजार की कुर्सी मेज खरीदी| व्यवस्था सुधारने के लिए उस कुर्सी से उठने का सवाल ही पैदा नहीं होता| फर्जी रिपोर्ट, फर्जी रजिस्टर तैयार करने में पूरा समय जो बीत रहा है| यथा रजा तथा प्रजा| मतलब जैसा बेसिक शिक्षा अधिकारी कौशल किशोर वैसे ही उनकी फ़ौज?

जिलाधिकारी के दस्खत से जाती है मुख्यमंत्री को फर्जी रिपोर्ट-

आखिर ये सब क्यूँ? मुख्यमंत्री को जिले से जाने वाली रिपोर्ट में 100 फ़ीसदी बच्चो के खाना खाने की सूचना हर माह भेजी जाती है और खास बात ये की इस रिपोर्ट पर जिलाधिकारी के हस्ताक्षर होते हैं| आखिर इन सब के लिए जिम्मेदार क्यूँ? सरकार यानि विधायक और मंत्री क्या देख रहे है? जिले में जिलाधिकारी क्या देख रहे हैं? बेसिक शिक्षा अधिकारी की क्या जिम्मेदारी है? सब के सब एक दूसरे पर जिमेदारी डालेंगे मगर मरेगा कौन? आम जनता| आखिर जिमेदारी पूरी नहीं कर सकते तो नौकरी छोड़ घर क्यूँ नहीं चले जाते? किस बात की कसम खायी थी नौकरी पाते समय? क्या केवल जनता के धन के संशाधन इस्तेमाल करने के लिए? मत भूलो मासूमो के साथ नाइंसाफी का परिणाम बहुत बुरा होता है| बच्चे भागवान का स्वरुप होते है उनके साथ धोखे का मतलब है भागवान के साथ धोखा| क्या नवरात्र के पहले दिन मंदिरों के घंटे बजाने से भागवान खुश हो जायेंगे, नहीं जो चोरी आज की गयी है उसकी सजा जरुर मिलेगी| माँ के दरबार में कुछ भी छुपा नहीं है| उसकी लाठी में चोट होती है आवाज नहीं—-

पंकज दीक्षित

शादी के बाद खरीदी गई पति की संपत्ति में पत्नी को हिस्सा मिला

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई-डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

शादी के बाद खरीदी गई पति की संपत्ति में महिला को हिस्सा सुनिश्चित करने वाले एक विधेयक को केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने आज मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला किया गया।

पति की संपत्ति में अधिकार देने के अलावा विवाह कानून (संशोधन) विधेयक 2010 का उद्देश्य गोद लिए हुए बच्चों को भी मां-बाप से जन्मे बच्चों के समान अधिकार दिलाना है। इससे पूर्व दो साल पहले राज्यसभा में यह विधेयक पेश किया गया था। फिर इसे कानून एवं कार्मिक संबंधी संसद की स्थायी समिति के पास भेजा गया। स्थायी समिति की सिफारिशों के आधार पर विधेयक का मसौदा फिर से तैयार किया गया और कैबिनेट द्वारा मंजूर यह विधेयक पति-पत्नी का तलाक होने की स्थिति में गोद लिए बच्चों को भी मां-बाप से जन्मे बच्चों के समान अधिकार का प्रावधान करता है।

सरकार ने संसदीय समिति की इस सिफारिश को भी हालांकि मान लिया है कि तलाक की स्थिति में पत्नी का पति की संपत्ति में अधिकार होगा लेकिन कितना हिस्सा मिलेगा, यह मामले दर मामले आधार पर अदालतें तय करेंगी।

नेहरू युवा केन्द्र की प्रतियोगिताओं में बबलू, सुमित, शिवांगी व दुर्गेश ने बाजी मारी

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबादः शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम नौगवां के क्रीड़ा स्थल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसमें विजयी प्रतिभागियों को कायमगंज विधायक अजीत कठेरिया ने पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।

नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में वालीवाल, फुटबाल, बैडमिन्टन, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिसमें 400 मीटर दौड़ में बबलू, सुमित व नेत्रपाल, 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में सुमित, दुर्गेश कुमार व संदीप प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। 200 मीटर बालिका वर्ग में शिवांगी, रंजना, जयरानी, 3000 मीटर दौड़ में दुर्गेश सिंह, राजकुमार, संजीव कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विजयी प्रतिभागियों को कायमगंज क्षेत्र से विधायक अजीत कठेरिया ने पुरस्कार वितरित कर उत्साह वर्धन किया और नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए क्षेत्र में नेहरू युवा केन्द्र के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित एवं अपने सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान नेहरू युवा केन्द्र के प्रभारी एवं लेखाकार सुरेशचन्द्र कुमुद ने अन्तर्युवा मण्डल खेलकूद प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं केन्द्र के बारे में विस्त्रित जानकारी दी। इस अवसर पर माधुरी देवी, एन वाई सी, प्रशांत कुमार, उमा देवी, चरन सिंह, अमित शर्मा आदि ने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर योगेश शुक्ला, जगदीश कुमार बघेल आदि ने निर्णाय की भूमिका निभायी।

जानलेवा स्कूल बनवा रहे सरकारी मास्टर

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : EDUCATION NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): मास्टर साहब को केवल स्कूल बना कर अधिक से अधिक कमीशन बटोर लेने की जल्दी है| भले ही इस काम से बच्चो का जीवन खतरे में पड़ जाए| न संवेदना बची है और न ही अधिकारिओ का खौफ| सब पैसे बटोर लेने की फिराक में ऐसे लगे कि ईमान तक बेच बैठे फिर वो अफसर हो या मास्टर| पूर्व माध्यमिक विद्यालय गगनी में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। वहीं निर्माण कार्य में प्रयोग की जा रही सामग्री अमानक है। स्लेव पर एक सरिया ही डाली जा रही है। वहीं कमालगंज क्षेत्र के अधिकतर निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार राजेश यादव को दिये जाने पर भी उंगली उठायी जा रही है।

पूर्व प्राथमिक विद्यालय गगनी में कराये जा रहे निर्माण कार्य में स्लेव सिंगल सरिया व घटिया मसाले से डाली जा रही है। विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। विद्युत पोल रूम में ही छोड़ दिया गया। भवन श्रीमती नीरज यादव के नाम एलॉट करा लिया गया। जबकि नीरज यादव प्रसूति अवकाश पर है। ठेकेदार प्रधानाध्यापक दुधियामऊ के राजेश यादव कामकाज करा रहे हैं। कागजों में नीरज यादव भवन प्रभारी हैं। जोकि राजेश यादव की भाभी हैं।
वहीं समदपुर में राजेश यादव द्वारा रसोईघर एक वर्ष पूर्व बनवाया गया था। जिसका पेमेंट निकाल लिया गया है लेकिन अभी तक निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है।
रसीदपुर में अतिरिक्त कक्ष भी राजेश यादव बनवा रहे हैं। इन्होंने कोनो पर सिर्फ एक-एक सरिया डलवाकर लीपापोती करवा दी गयी है। कमालगंज में स्कूलों के निर्माण कार्य का 70 प्रतिशत कार्य राजेश यादव करते हैं। एबीएसए सुमित कुमार सारा काम इन्हीं को दे देते हैं। राजेश यादव अपने तैनाती स्थल दुधियामऊ पढ़ाने नहीं जाते है वल्कि अपनी जीप से पूरे दिन निर्माण कार्यों में ही लगे रहते हैं।

सचिव के आदेश को धता बताकर शिक्षक गायब, स्कूलों में ताले

1

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : EDUCATION NEWS, FARRUKHABAD NEWS, सामाजिक

फर्रुखाबादः प्राथमिक विद्यालयों के लिए सचिव द्वारा जारी किये गये आदेश के अनुसार सभी प्राथमिक विद्यालय साढ़े 9 बजे से साढ़े चार बजे तक खुलने चाहिए। लेकिन नवरात्र के पर्व पर सचिव के आदेश को धता बताकर अध्यापकों ने छुट्टी मारते हुए स्कूलों में ताले लटका दिये।

प्राथमिक शिक्षा सचिव आई पी शर्मा द्वारा सभी प्रधानाध्यापकों को सुबह साढ़े 9 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक स्कूलों को यथावत खोलने के आदेश जारी कर दिये। लेकिन ज्यादातर शिक्षक व शिक्षिकायें नवरात्र का त्यौहार होने की बजह से या तो आये ही नहीं और या स्कूल को घंटे दो घंटे खोलकर खिसक लिये।

शहर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर, प्राथमिक विद्यालय बढ़पुर के अलावा कई जगह मात्र प्रधानाध्यापक ही मौजूद मिले। बाकी शिक्षक सचिव के आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल में झांकने तक नहीं आये। जब अध्यापक ही कम आये तो बच्चों ने भी स्कूल से घर पर जाना उचित समझा। कई स्कूलों में आधा दर्जन से कम बच्चे ही पहुंचे। जिनको मिड डे मील न देकर मात्र बिस्कुट के पैकिटों को पकड़ाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया।

अपने काम करने में हमेशा हीलाहवाली के मशहूर प्राथमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में तो आने के लिए जैसे तौबा ही किये रहता है। इसी बजह से मौका देखते ही छुट्टी मनाने में बिलकुल परहेज नहीं। फिर चाहे आदेश जिलाधिकारी का हो या प्राथमिक शिक्षा के सचिव का……………………………।

मैडम प्रसूति अवकाश पर, सर परीक्षा ड्यूटी में, शिक्षामित्र प्रशिक्षण पर, स्कूल बंद

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

मोटा वेतन पाने के बावजूद अध्यापक स्कूलों में पढ़ाने के नाम पर खाना पूरी मात्र कर रहे है। इससे विशेषकार परिषदीय विद्यालयों के की स्थिति तो काफी दयनीय है। सर्व शिक्षा अभियान व आधुनिकीकरण के नाम पर भले ही लाखों रुपये खर्च कर रही है, परंतु ड्रेस, मध्याह्न भोजन, किताबों, कंप्यूटर व आधुनिकी करण के नाम पर इस धनराशि का बंदरवांट हो रहा है। अब शिक्षकों व प्रधानों से कमीशन व फर्जी वाउचर लेने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारी शिक्षकों पर उपस्थिति के लिये भी सख्ती नहीं कर पाते हैं। उल्टे विभागीय अधिकारी तो शिक्षकों से गायब रहने के लिये बाकायदा महीना वसूलते हैं व मुफत में हाजिरी प्रमाणित कर उनका वेतन निकालने का बाकायदा धंधा चला रहे हैं। स्कूलों में शिक्षा का स्तर दिनों दिन गिरता जा रहा है। जिसकी बजह सिर्फ प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के शिक्षकों व प्रशासन की लापरवाही है। लापरवाही व मनमानी की एक बानगी आपके सामने रखने के लिये हमने पूरे जिले में विभिन्न क्षेत्रों में एक सेपल चेकिंग अभियान चला। इसका परिणाम सामने है। अधिकाशं स्कूल बंद हैं। कुछ खत्म हो चुकी छुट्टी के बहाने से, कुछ अवकाश व विभिन्न ड्युटियों के बहाने से। यह स्कूल तो मात्र बानगी भर है। क्षेत्र के दर्जनों स्कूलों में  ताले लटके रहे। जिन्हें देखने वाला कोई नहीं है। सर्वाधिक रोचक स्थिति प्राथमिक विद्यालय सोना जानकीपुर में नजर आयी। यहां पर अध्यापिका ममता प्रसूति अवकाश पर चल रहीं हैं। विजय लक्ष्मी, आदित्य कुमार व आदर्श कुमारी को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।  शिक्षा मित्र  सांत्वना प्रशिक्षण पर गयी हैं। इस तरह यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी की पूरी चौपट पड़ी है।

शमशाबाद (फर्रुखाबाद): विकासखण्ड शमशाबाद क्षेत्र में लगभग एक दर्जन प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूल बंद मिले। जो स्कूल खुले भी हैं उनमें से कई स्कूलों के शिक्षक ही गायब है। कुछ शिक्षकों की परीक्षा में ड्यूटी लगायी गयी है तो कुछ शिक्षिकायें प्रसूत काल अवकाश पर हैं।  सर्वाधिक रोचक स्थिति प्राथमिक विद्यालय सोना जानकीपुर में नजर आयी। यहां पर अध्यापिका ममता प्रसूति अवकाश पर चल रहीं हैं। विजय लक्ष्मी, आदित्य कुमार व आदर्श कुमारी को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है।  शिक्षा मित्र सांत्वना  प्रशिक्षण पर गयी हैं। इस तरह यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी की पूरी चौपट पड़ी है।

शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम हुसैनपुर बांगर के प्राथमिक विद्यालय में केवल सहायक अध्यापक आशीष ही मिले वहीं सैयद व साधना परीक्षा ड्यूटी पर गये हैं। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद पड़ा है। प्राथमिक विद्यालय सोना जानकीपुर स्कूल बंद मिला जिसमें अध्यापिका ममता प्रसूति अवकाश पर चल रहीं हैं। विजय लक्ष्मी, आदित्य कुमार व आदर्श कुमारी को परीक्षा ड्यूटी पर लगाया गया है। सांत्वना शिक्षा मित्र के प्रशिक्षण पर गयी हैं। इस तरह यहां की शिक्षा व्यवस्था पूरी की पूरी चौपट पड़ी है।

वहीं सोना जानकीपुर जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक दफेदार, विमलादेवी विद्यालय में मौजूद मिले लेकिन यहां भी महेन्द्र सिंह विद्यालय से गायब मिले। पूछने पर बताया गया कि महेन्द्र सिंह एबीआरसी किसी काम से गये हैं।

प्राथमिक विद्यालय दवौआ में ताला पड़ा हुआ है। यहां के अध्यापक अरविन्द व सहायक अध्यापिका अखिलेश कुमारी अनुपस्थित मिलीं। वहीं आंगनबाड़ी केन्द्र में भी ताला लटका मिला।

जेएर्नआ रिपोर्टर के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कांधेमई मिलिकिया बंद रहा। यहां तैनात प्रदीप पाल व सहायक अध्यापक शिव मोहन, शिक्षामित्र मुलायम विद्यालय को देखने तक नहीं आये। ग्रामीणों के अनुसार यहां की शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है।

जूनियर हाईस्कूल कांधेमई में शिक्षण कार्य कर रहे राजेश यादव ने सुबह विद्यालय खोला लेकिन यहां तैनात सहायक अध्यापिका चारू गंगवार विद्यालय देखने तक नहीं आयीं। जिन्होंने बच्चों को छुट्टी या पढ़ाई की सूचना दिये बगैर खुद अनुपस्थित रहीं। बच्चे भी इधर उधर खेलते रहे।

प्राथमिक विद्यालय भारत नगर खुला पाया गया जहां सभी अध्यापक मौजूद थे। वहीं प्राथमिक विद्यालय बबरारा में सहायक अध्यापिका रेनू दीक्षित विद्यालय में बैठी मिलीं व बच्चे इधर उधर खेल रहे थे। विद्यालय खुला होने के बाद भी बच्चे कम आये।

प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर पूरी तरह से बंद मिला जहां तैनात प्रधानाध्यापक सुनील पाल, सहायक अध्यापक भूपेन्द्र यादव, सहायक अध्यापिका प्रीति यादव डयूटी से गायब रहे। विद्यालय में पूरी तरह से छुट्टी मना ली गयी।

प्राथमिक विद्यालय डुडियापुर में सुबह से ही ताला लटका रहा। यहां तैनात प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार, सहायक अध्यापक अवनीश, सहायक अध्यापिका सोनम ने बिना छुट्टी के अपने स्तर से ही छुट्टी मना ली।

 

 

न डीएम का खौफ, न बच्चो के प्रति सम्वेदना: बेसिक शिक्षा का मास्टर गायब

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : EDUCATION NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): प्राथमिक शिक्षा सचिव आई पी शर्मा द्वारा स्कूलों को खोलने के दिये गये निर्देशों के बावजूद कमालगंज में आज कमालगंज ब्लाक में परिषदीय स्कूलों के मास्टरों ने अपने सचिव के आदेशो का जमकर मखौल उड़ाया| आमतौर पर स्कूल में गायब रहकर वेतन पाने के आदि मास्टरों ने नवरात्री के पहले दिन स्यंभू बनकर स्कूलों में टला लटकाया| अध्यापकों ने सचिव के आदेश को धता बताकर छुट्टी का लुत्फ लिया।

आज जेएनआई रिपोर्टर ने जब कमालगंज विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय समधपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रसीदपुर, प्राथमिक विद्यालय रसीदपुर, प्राथमिक विद्यालय रजीपुर, पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय पट्टी कतरौली, प्राथमिक विद्यालय गगनी, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर दीनारपुर में जाकर देखा तो इन स्कूलों में ताला लटकता मिला।

ग्रामीणों का कहना है कि इन स्कूलों में अध्यापकों की मनमानी चलती है। जब चाहते हैं पढ़ाते नहीं चाहते हैं तो नहीं पढ़ाते है। उनके बच्चों का भविष्य इन स्कूलों में चौपट होता नजर आ रहा है।

जेडीसी ने मनरेगा से सार्वजनिक कार्यों पर अधिक खर्च करने की दी हिदायत

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

कमालगंज (फर्रुखाबाद): संयुक्त विकास आयुक्त कानपुर मण्डल विक्रमदत्त पाण्डेय ने कमालगंज ब्लाक के बीडीओ देवेन्द्र सिंह चौहान से विकास कार्यों की पूरी जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने ग्राम सभा खुदागंज में मनरेगा के तहत कराये जा रहे रोड के निर्माण को भी देखा। खर्चे के बारे में उन्होंने बीडीओ को हिदायत दी कि मनरेगा में खर्च किया जाने वाला धन अधिक से अधिक सार्वजनिक कार्यों पर किया जाये न कि व्यक्तिगत में।

जेडीसी विक्रम पाण्डेय ने ग्राम सभा खुदागंज में पहुंचकर मनरेगा के तहत हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। जहां कार्य कर रहे लेवरों से उन्होंने भुगतान के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि मजदूरों को समय पर भुगतान मिल जाना चाहिए। मनरेगा में किये गये खर्च के बारे में पूछने पर बीडीओ ने बताया कि ग्राम सभा खुदागंज में करीब 10 लाख रुपया मनरेगा में आया था जिसमें 6 लाख 70 हजार अभी तक समतलीकरण व चकरोड़ों पर मिट्टी डलवाने में खर्च किया जा चुका है।

जिस पर साहब बिफर गये उन्होंने प्रधान मिथलेश कुमारी को हिदायत दी कि निजी कार्यों जैसे समतलीकरण आदि में कम रुपया खर्च किया जाये व सार्वजनिक कार्य रोड पर मिट्टी डलवाने आदि में अधिक रुपया खर्च किया जाये।

ब्लैक में शराब बेचने की शिकायत पर अंग्रेजी के ठेकों पर एसडीएम का छापा

1

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : जिला प्रशासन

कमालगंज (फर्रुखाबाद): बीते दिन कमालगंज के अंग्रेजी ठेके पर प्रिंट रेट से अधिक रुपयों में शराब की विक्री किये जाने की शिकायत पर एसडीएम सदर ए के लाल ने कमालगंज पहुंचकर अंग्रेजी शराब के ठेके पर छापा मारकर स्टाक चेक किया व उससे कल तक स्पष्टीकरण देने को कहा है। वहीं उन्होंने अन्य वियरशॉप व देशी शराब के ठेकों पर भी छापा मारा।

एसडीएम सदर ए के लाल ने आवकारी निरीक्षक रमेशचन्द्र विद्यार्थी के साथ कमालगंज में वियरशॉप, अंग्रेजी ठेका व देशी शराब के ठेकों पर छापेमारी की। उन्होंने ठेके अनुज्ञापियों को हिदायत दी कि प्रिंट रेट से अधिक में शराब नहीं बेची जाये। इस इस दौरान उन्होंने स्टाक रजिस्टर चेक किया।

कमालगंज मेन रोड स्थित अंग्रेजी ठेके के अनुज्ञापी को हिदायत दी कि कल तक स्पष्टीकरण दें कि वे सही रेटों में शराब बेच रहे हैं। नही ंतो उस पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

विदित है कि बसपा सुप्रीमों के एक निकटस्थ एक शराब माफिया में गिरफत चल रहे प्रदेश के शराब व्यवसाय के कारण अभी तक जनपद स्तरीय नेता भी चुप्पी साधे थे। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब अधिकारियों को भी शराब ब्लैक में बेचे जाने की शिकायतें सुनाई पड़ने लगी हैं। पूरी जनपद में क्या प्रदेश भर में शराब की ब्लैक में बिक्री का खेल अभी भी चल रहा है।

गृह कलह से क्षुब्ध महिला ने आग लगाई, बचाने में सास भी झुलसी

Comments Off

Posted on : 23-03-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME, CRIME-Dowry-Rape, FARRUKHABAD NEWS, सामाजिक

फर्रुखाबादः थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम खलवारा निवासी मनोज की 28 वर्षीय पत्नी रानी का घर पर पति से विवाद हो जाने पर नाराज महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग बुझाने के चक्कर में सास भी झुलस गयी।

रानी की सास सुषमा पत्नी बेचेलाल ने बताया कि रानी का विवाद बेटे मनोज से हो गया था। जिसके चलते सुषमा काफी गुस्से में आ गयी। सुषमा ने मनोज से गैस सिलेण्डर भराने की बात कही थी। जिस पर मनोज ने मामले की टाल मटोल कर दी। इसी बात को लेकर सुषमा व मनोज में विवाद हो गया था।

बीती रात मनोज किसी काम से घर से बाहर था घर पर उसकी मां सुषमा के अलावा पत्नी रानी थी। झगड़े से नाराज सुषमा ने मौका पाकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे वह बुरी तरीके से जलने लगी। रानी को जलता देख सास सुषमा भी उसे बचाने लगे। जिससे उनके भी हाथ झुलस गये।
वहीं सुबह जब रानी के मायके वाले आये तो पति मनोज अस्पताल से चम्पत हो गया। मायके वालों के अनुसार बीते एक सप्ताह पूर्व रानी का ससुराल वालों से विवाद हो गया था। तब वे लोग आकर समझाबुझाकर मामला शांत करा गये थे। इसी को लेकर हो सकता है ससुराल वालों ने आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया हो।