Featured Posts

चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर चोरी का आरोप लगाकर पीटने के जुर्म में 6 अन्दर, आरोपी चोर बाहर... FARRUKHABAD : पपियापुर में 16 वर्षीय किशोर को चोरी के आरोप में पीटने वाले आधा दर्जन लोगों को पुलिस द्वारा बीते मंगलवार को ही हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने सभी ग्रामीणों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।जबकि चोरी के आरोपी को पुलिस ने उसकी मां की सुपुर्दगी में दे दिया। विदित है...

Read more

सुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी दर्जनों गांवों में घुसासुतिहार, चितार व समैचीपुर के ग्रामीण हुए बेघर, गंगा का पानी... शमसाबाद (फर्रुखाबाद): गंगा व रामगंगा में आयी बाढ़ ने तटवर्ती गांवों में तबाही मचानी शुरू कर दी है। शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम सुतिहार, चितार व समैचीपुर के लगभग 50 घर गंगा की बाढ़ में समाने की कगार पर हैं। वहीं कुछ ग्रामीण अपने पक्के मकानों की ईंटों को साथ ले जाने के प्रयास में...

Read more

जमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिलाजमीन बेचने आये ड्राइवर का शव रेलवे ट्रेक पर मिला FARRUKHABAD : थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कायमगंज बाईपास की गुमटी नम्बर 157 सी/ 2ई के निकट 55 वर्षीय ट्रक चालक रामप्रकाश पुत्र बैजनाथ पाण्डेय निवासी ब्रह्मनाथ अंगद नगर जलालाबाद शाहजहांपुर का शव पड़ा मिला। थाना मऊदरवाजा पुलिस व जीआरपी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले के सम्बंध में जांच...

Read more

चार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये थे पुलिस ने घटना के आरोपीचार को दबोच तीन केस निपटाए: लूट की वारदात से पहले ही उठा लिये... FARRUKHABAD : आमतौर पर लूट, हत्या, चेन स्नेचिंग की बारदातें तो क्या बड़ी बड़ी घटनाओ के खुलासे तब तक नहीं कर पाती जब तक उनके पास नाम दर्ज रिपोर्ट न हो| और यदि पुलिस खुलासा करती भी है तो कहीं का अपराधी, कहीं की घटना और कहीं के असलहे किसी पर लगाकर घटना का खुलासा कर दिया जाता है। जिससे वास्तविक...

Read more

गंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं, दर्जनों गांवों मे पानी घुसागंगा का जलस्तर 136 पर पहुंचा, दशहरा मेला में लगी दुकाने बहीं,... FARRUKHABAD : नरौरा बांध से छोड़े गये लाखों क्यूसेक पानी से अभी 24 घंटे भी व्यतीत नहीं हुए थे, कि तबाही मचानी शुरू कर दी है। बीते दिन गंगा नदी का जल स्तर 135 मीटर पर था जो बढ़कर 136 पर पहुंच चुका है। वहीं गंगा दशहरा के उपलक्ष में रोजी रोटी की तलाश में गंगा तट पर दुकाने लगाये दुकानदारों की...

Read more

सपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को लाल बत्ती से नवाजासपा सरकार ने UPSIDC के घपलो की जाँच में घिरे पूर्व IAS टी प्रसाद को... फर्रूखाबाद: राजनीति उस कुटिल वैश्या के समान है जो हर रात अपना घर बदल सकती है| चाणक्य के सूत्र वाक्य वर्तमान में लज्जित होती भारतीय राजनीति पर चरितार्थ हो रही है| मायावती सरकार में यूपीएसआईडीसी में तैनाती के दौरान हुए घपलो की जाँच में आरोपों से घिरे सेवा निवृत्त आईएएस तपेन्द्र...

Read more

कोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम समौसेकोतवाली मे चोर से पुलिस ने कहा साहव बैठिये और खिलाये गरमागरम... FARRUKHABAD : आम तौर पर पुलिस की बोलचाल तो सभी जानते ही हैं। जल्द कोई खाकी के चक्कर मे पड़ना नहीं चाहता क्योंकि भय लगता है और लगे भी क्यों ना छुटते ही गालियां जो मिलने लगती है। बात बात पर अन्दर कर देने कि धमकी मिलती सो व्याज में। जब थाना ,कोतवाली जाने की बात हो तो गला सूखना लाजमी है।...

Read more

मानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों तक पीटामानवाधिकार की उड़ीं धज्जियां, किशोर के चौराहा बनाकर दो दिनों... FARRUKHABAD : भारत देश में वैसे तो कानून हर चीज का है लेकिन उसका पालन कितना हो पाता है यह किसी से छिपा नहीं है। या तो आम जनता को कानून की जानकारी नहीं और या खाखी के खौफ में गिरावट आ गयी है। जिसके चलते जनता खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा देती है। मानवाधिकार आयोग की धज्जियां भी शहर कोतवाली...

Read more

चेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबरचेतावनी: शनिवार तक विकराल हो सकती है मंदाकिनी, प्रशासन बेखबर FARRUKHABAD : पहाड़ों पर लगातार जारी मूसलाधार वर्षा के बाद उत्तराखण्ड में बाढ़ के कारण हुई भयानक तबाही अब धीरे धीरे मैदानी क्षेत्रों की ओर अग्रसर है। अधिशासी अभियंता सिंचाई रतिराम की मानें तो अगले दो दिनों में भागीरथी चेतावनी बिंदु को पार कर सकती है और शनिवार तक ‘‘हाई फ्लड लेबिल’’...

Read more

लव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर खिलाकर मारालव-सेक्स और धोखा - प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को जहर... FARRUKHABAD : जिस औरत के लिए उसने पूरी जवानी बिता दी और अपने परिवार का 20 वर्षों तक मुहं नहीं देखा उस औरत ने उसे क्या दिया सिर्फ धोखा और मौत, अपने प्रेमी को गंभीर हालत में छोड़कर विवाहता प्रेमिका अपने पति के साथ फरार हो गयी। पुलिस ने नलकूप कारीगर की मौत की सूचना मिलने पर उसके शव को पोस्टमार्टम...

Read more

विधानसभा चुनाव में लिखित आदेश पर ही जमा होंगे लाइसेंसी असलहे: हाईकोर्ट

Comments Off

Posted on : 25-01-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

विधानसभा चुनाव केदौरान वैध लाइसेंस धारकों के असलहे बगैर लिखित आदेश केजमा नहीं कराए जाएंगें। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यह फैसला मंगलवार को 74 याचिकाओं को मंजूर कर सुनाया।

न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी की एकल पीठ ने फैसले में कहा कि अगर याचियों केपास असलहा रखने केवैध लाइसेंस हैं और इन्हें जमा करने के लिए सक्षम अधिकारी ने कोई लिखित आदेश नहीं दिया है तो उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान असलहे जमा करने को बाध्य नहीं किया जाएगा। अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि ऐसे नागरिकों को, जो वैध लाइसेंस धारक हैं, महज विधानसभा चुनाव केआधार पर असलहा जमा करने को बाध्य नहीं किया जाएगा। हालांकि कोर्ट ने यह छूट भी दी है कि जिनके खिलाफ आपराधिक मामले चल रहे हैं या फिर जो किसी क्रिमिनल केस में वांछित हैं, उनके लाइसेंसी असलहे चुनाव के मद्देनजर जमा कराए जा सकते हैं। याचियों ने चुनाव केदौरान असलहों को थाने में या शस्त्र बेचने वाली दुकानों पर न जमा कराए जाने का आग्रह किया था।

अमर सिंह की सभा में पिटी लोकमंच की कार्यकत्री

Comments Off

Posted on : 25-01-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012

मुजफ्फरनगर के खतौली में अमर सिंह की पार्टी लोकमंच के लोगों ने एक महिला नेता की पिटाई कर दी। गौरतलब है कि महिला को अमर सिंह की पार्टी ने पहले टिकट देने का ऐलान कर दिया और बाद में महिला का नाम दावेदारी से हटा दिया गया। महिला ने जब विरोध दर्ज कराना चाहा तो महिला की पिटाई की गई। महिला की पिटाई जब की गई तब अमर सिंह मौके पर भाषण दे रहे थे। महिला का नाम मेहराज जहां है। पुलिस ने शिकायत के बाद राष्ट्रीय लोकमंच पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अमर सिंह की रैली में जब महिला मंच की तरफ विरोध जताने के लिए बढ़ी तो राष्ट्रीय लोकमंच के कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। पहले भीड़ में इस महिला के साथ धक्का-मुक्की शुरू हुई, इसके बाद भीड़ से कई लोग इस महिला पर टूट पड़े।

गौरतलब है कि अमर सिंह की पार्टी राष्ट्रीय लोकमंच ने पहले इसे मुजफ्फरनगर की सदर सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया लेकिन बाद में इसकी टिकट कट गई। ऐसे में महिला नाराज थी। मेहराज के साथ रैली में ज्यादती हो रही थी तब अमर सिंह भाषण देने में व्यस्त थे।

मेराज जहां का कहना है कि उन्हें खेतों में एक किलोमीटर तक दौड़ाकर पीटा गया। मेराज जहां ने एसएसपी से मुलाकात कर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अमर सिंह से जब इस घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी नहीं है कि किसी महिला नेता को पीटा गया है।

मोदी सरकार में चार वर्षों के सभी इनकाउंटरों की जांच के आदेश: सुप्रीम कोर्ट

Comments Off

Posted on : 25-01-2012 | By : जेएनआई-डेस्क | In : FARRUKHABAD NEWS

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने नरेंद्र मोदी सरकार में साल 2002 से 2006 के दौरान हुए सभी मुठभेड़ों में लोगों की हत्याओं की जांच करने को कहा है।  न्यायालय ने निगरानी प्राधिकार के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एमबी शाह से कहा कि वह तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपें।

अपने एक पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले निगरानी प्राधिकरण से सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात में वर्ष 2002 से 2006 के बीच हुई कथित फर्जी मुठभेड़ों में हत्याओं के मामलों की पड़ताल करने और तीन महीने में रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है। गुजरात सरकार ने पिछले साल अप्रैल में शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश एमएस शाह को उक्त अवधि में कथित फर्जी मुठभेड़ों में हत्याओं की जांच पर नजर रखने को कहा था।

 

न्यायमूर्ति आफताब आलम और न्यायमूर्ति सीके प्रसाद की पीठ ने वर्ष 2002 से 2006 के बीच गुजरात में हुई कथित फर्जी मुठभेड़ों से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि जांच पूरी तरह हो ताकि प्रत्येक मामले में सचाई सामने आए। इन याचिकाओं में एक तरह से संकेत दिया गया है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को कथित रूप से आतंकवादियों के तौर पर निशाना बनाया गया।

पीठ ने कहा कि निगरानी प्राधिकरण के अध्यक्ष के पास एक स्वतंत्र टीम गठित करने की आजादी होगी, जिसमें गुजरात विशेष कार्य बल या बाहर से अधिकारी हो सकते हैं। अदालत ने कहा कि निगरानी इकाई के अध्यक्ष मुठभेड़ में मौत के किसी भी मामले में पुलिस के पूर्ववर्ती रिकार्ड या मानवाधिकार संस्थाओं के रिकार्ड मंगा सकते हैं,जिनका जिक्र रिट याचिकाओं में किया गया है।

हालांकि पीठ ने स्पष्ट किया कि निगरानी इकाई उन मामलों को नहीं देखेगी जिनकी जांच अन्य एजेंसियां शीर्ष अदालत के आदेशों पर कर रहीं हैं। पीठ ने यह भी कहा कि निगरानी प्राधिकरण के अध्यक्ष चाहें तो मामले में याचिकाकर्ताओं के या मुठभेड़ में मारे गए लोगों के परिजनों का पक्ष सुन सकते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार बीजी वर्गीज और गीतकार जावेद अख्तर की जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत से गुजरात में पुलिस द्वारा इस अवधि में कथित फर्जी मुठभेड़ों में 21 लोगों की मौत के मामले में जांच की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका में अक्तूबर 2002 में कथित अपराधी समीर खान की हत्या के मामले में अखबारों की खबरों तथा एक पत्रिका के स्टिंग आपरेशन का हवाला दिया। खान पुलिस हिरासत में था और 21, 22 अक्‍टूबर, 2002 की दरमियानी रात को उसे मार दिया गया।

कलयुगी मां ने फिर ली एक नवजात शिशु की जान

Comments Off

Posted on : 25-01-2012 | By : जेएनआई डेस्क | In : CRIME

कायमगंज क्षे़त्र के जटवारा रोड स्थित रामप्रकाश यादव उर्फ कल्लू यादव की गोदाम के पास एक नवजात शिशु का शव नाले में पड़ा मिला। शव पड़े होने की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ लग गयी। लोग शव डालने वाली कलयुगी मां को कोसते नजर आये।
आज सुबह जब एक नवजात शिशु का शव लोगों ने नाले में पड़ा मिला तो अनायास ही सोचना पड़ा कि यह किसी कलयुगी मां का कुकृत्य है। लोगों ने नवजात शिशु के शव को बाहर निकाला तो देखा कि शव को आज रात में किसी कलयुगी मां ने डाला है। कुछ लोगों ने एक महिला को यहां तक आते देखा था लेकिन उन्होंने यह नहीं समझा कि महिला हैवानियत पर उतारू है व एक नवजात जिंदगी को नाले में डाल रही है।

स्‍वामी प्रसाद मौर्य को ग्रामीणों ने लाठी-झाड़ू लेकर दौड़ाया

Comments Off

Posted on : 25-01-2012 | By : पंकज दीक्षित | In : Election2012, Politics-BSP

गोरखपुर : कुशीनगर में मंगलवार की शाम यूपी सरकार के एक मंत्री पर चुनाव प्रचार भारी पड गया| गांव वालों ने उन्हें दौड़ा लिया| जान बचाने के लिए मंत्री महोदय को एक घर में घुसना पड़ा| मंगलवार की शाम करीब छह बजे गांव भिसवा में पंचायती राज मंत्री व सदर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद मौर्य को समर्थकों समेत ग्रामीणों ने लाठी और झाड़ू लेकर दौड़ाया और गांव से बाहर खदेड़ दिया| मंत्री समर्थकों और ग्रामीणों में हुई जबरदस्त मारपीट में तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है|

हुआ यूं कि बसपा उम्मीदवार मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समर्थकों समेत प्रचार के लिए गांव पहुंचे ही थे कि पूर्व प्रधान शंभू राय की अगुवाई में भारी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने उन पर विकास कार्य न कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें गांव से वापस लौट जाने को कहा| बताया जाता है कि ग्रामीणों के इस व्यवहार से गुस्साए मंत्री ने ग्रामीणों को गाली दी| सुरक्षा दस्ते के जवानों ने ग्रामीणों पर हाथ छोड़ दिया| इससे अचानक गांव का माहौल बदला| देखते-देखते ग्रामीणों व मंत्री समर्थकों में हाथापाई शुरू हो गई| बताते हैं कि यह हाल देख महिलाएं भी बाहर निकल आईं और ग्रामीणों के सहयोग में जुट गईं| भयभीत मंत्री एक घर में छिप गए. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में कर मंत्री व समर्थकों को गांव से बाहर निकाला| गांव वाले दौड़ा रहे थे और मंत्री समर्थक भागते हुए गांव से निकल रहे थे| घटना में पूर्व प्रधान श्री राय, रवि, रूपक के घायल होने की खबर है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया है|

पुलिस ने ग्रामीण शंभू राय की तहरीर पर मंत्री मौर्य के समर्थकों आरके, उमाशंकर, नीरज समेत दर्जन भर लोगों पर धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है| इस मामले को लेकर बसपा की खूब किरकिरी हो रही है. यह मामला अखबारों की सुर्खियों में आने के बाद बुधवार को स्वामी की खूब खिल्ली उडी| सुबह से ही लोग एक दूसरे से यही कहते मिले की मंतिरिया के गंउवा वाला चहेट लिहेन हैं| अब दूसरे गांव वाले भी तैयार हैं कि मंत्री का स्वागत इसी अंदाज में किया जायेगा|