फर्रुखाबाद: फर्जीवाडा कर नौकरी करना कोई नई बात नही है ग्राम सेवको व सफाई कर्मचारियो के अलावा अन्य कई विभागों में भी फर्जी दस्तावेज लगवाकर नौकरी कर रहे है कई ग्राम सेकाव व ग्राम सफाई कर्मचारी कागजो में तो फर्जीवाडा किया ही है इसके अलावा अपने काम में भी फर्जीवाडा करते है या तो किसी सम्बंधित विभाग में फाईले ढ़ोते नजर आते है या अहिकरियो के यहाँ बेगार करते| थाना नवाबगंज में खंड विकास अधिकारी विशम्बर दयाल ने फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी कर रहे रोजगार सेवक के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया गया है|
ऐसा ही एक मामले में ग्राम सभा इमादपुर समैचीपुर के संजय कुमार पुत्र प्रेम सिंह ने ग्राम रोजगार सेवक के पद पर फर्जी अंक पत्र लगाकर नौकरी हासिल की थी| जिसकी किसी ने उच्चा अधिकारियो से शिकायत कर दी कि इनके प्रमाण पत्र फर्जी है व जब इसकी जांच करने अधिकारी ने कि तो संजय कुमार के सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए व इस हरकत से अधिकारी ने उनकी सभी सेवाए समाप्त कर दी|
नवाबगंज के खंड विकास अधिकारी विशम्बर दयाल ने धारा ४२०, ४६७, ४६८, ४७१, के तहत संजय कुमार पर मुकदमा दर्ज कराया|
नवाबगंज (फर्रुखाबाद): रविवार को नवाबगंज में हुई अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ की बैठक में आगामी 28 व 29 दिसंबर को प्रस्तावित पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे निरस्त किये जाने की मांग की गयी।
नवाबगंज ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई बैठक के दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री नानक चंद्र ने कहा कि चूंकि अभी तक डेलीगेट सूची का प्रकाशन अभी तक नहीं किया गया है, जबकि नियमानुसार सूची का प्रकाशन एक माह पूर्व हो जाना चाहिये, इसलिये चुनाव कराया जाना अवैध है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राजनीति में सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिये। जिसे सभी के हितों की रक्षा हो सके।
इस अवसर पर रूपलाल सुमन ने कहा कि डेलीगेट सूची को सुनियोजित ढंग से संकुचित मानसिकता के लोगों द्वारा दलित शिक्षकों को पदाधिकारी बनने से रोकने की नियत से जानबूझ कर प्रकाशित नहीं करने दिया जा रहा है।
बैठक के दौरान शिक्षक नेताओं ने शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश की मांग की। बैठक में मनोज कुमार, ओकार सिंह, राजकुमार, सतीश गौतम, बाबूराम भास्कर, रामदत्त राजपूत, फुरकान अहमद, विजय कन्नौजिया, बसंत लाल, प्रमोद कुमार आदि ने विचार व्यक्त किये।
कंपिल (फर्रुखाबाद): थाना क्षेत्र की सिवारा चौकी के अन्तर्गत ग्राम रौकरी मेँ बारह वर्षीय कक्षा छ: की छात्रा को खेत मेँ शौच के समय ही गाँव रौकरी के ही चालीस वर्षीय राकेश पुत्र रामचन्द्र ने बुरी नियत से दबोच लिया तथा नाबालिँग छात्रा से अश्लील हरकते की ।
गाँव रौकरी के मुरली पुत्र तिरमल काछी की पुत्री रामश्री (परिवर्तित नाम) विगत 11 तारीख रविवार को शाम के सात बजे शौच हेतु खेतोँ मेँ गई थी । रामश्री कक्षा छ: की छात्रा है । शौच को गई छात्रा को रौकरी के राकेश पुत्र रामचन्द्र ने शराब के नशे मे धुत होकर दबोचा इसके बाद छात्रा को हवस का शिकार बनाना चाहा । छात्रा चीखने व चिल्लाने लगी । चीखपुकार सुनकर ग्रामीणो के पहुचते ही वहशी दरिन्दा छात्रा को छोडकर भाग भागने मे सफल रहा । इसके बाद छात्रा ने रो रोकर आप बीती घरवालोँ को बताई । राकेश ने छात्रा के साथ ये सब करने से कुछ ही समय पूर्व छात्रा के घर पर ही पीडित के पिता मुरली के साथ जी भर के दारु पी थी। राकेश शादीशुदा है । उसने इस घटना को अंजाम देने के बाद छात्रा के पिता को शिकायत न करने की धमकी भी दे रखी थी । लेकिन आज पीडित छात्रा के पिता ने सिवारा चौकी पुलिस को घटना की शिकायत की| इस पर पुलिस ने राकेश को पकडने के लिये घर पर दबिश भी दी, लेकिन राकेश फरार चल रहा हैँ । छात्रा के पिता मुरली ने सिवारा पुलिस चौकी को तहरीर देकर न्याय दिलाने व पुत्री के जान की रक्षा किये जाने तथा फरार चल रहे राकेश पर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई।
पुलिस जानकारी मिलने से सक्रिय है लेकिन अभी भी राकेश पुलिस की पकड से दूर है ।
फर्रुखाबाद: बदमाशों की गोली का शिकार हुए शहीद सिपाही रामवीर के शव के पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओपी सागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस में अपने कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान शहादत की पुरानी परंपरा है। उन्होंने माना कि हाल में अपराधियों की संख्या बढ़ी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दरोगा बनी सिंह व सिपाही रामवीर रुटीन गश्त पर निकले थे। घटना रास्ते में छिप कर बैठने व लूटपाट करने वाले बदमाशों की हरकत लगती है। इत्तिफाक है कि वारदात में पुलिस के ही लोग शिकार हो गये। उन्होंने कहा कि हाल में अपराधियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यूपी पुलिस में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में शहादत कोई नई बात नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्विस रिवाल्वर की बरामदगी व अपराधियों की धरपकड़ के लिये प्रयास किये जा रहे हैं। अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा।
फर्रुखाबाद : शिक्षा का अधिकार अधिनियम में प्रावधान किया गया है कि 150 या इससे अधिक विद्यार्थी संख्या वाले विद्यालय में ही प्रधानाध्यापक की तैनाती की जायेगी। दूसरी तरफ बेसिक शिक्षा सचिव ने हर विद्यालय में प्रधानाध्यापक की तैनाती का निर्देश जारी किया है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों को सचिव स्तर से ही नये आदेश की प्रतीक्षा है। अगर आरटीई के प्रावधान लागू हुआ तो जनपद में बड़ी संख्या में विद्यालय बिना प्रधानाध्यापक के संचालित होंगे।
चालू शिक्षा सत्र में जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक का पद रिक्त है उन पर तैनाती नहीं की जायेगी। जिन विद्यालयों में प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं और विद्यार्थियों की संख्या 150 से कम है तो उनको कार्यरत रहने दिया जायेगा, उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यदि संबंधित विद्यालय में छात्र संख्या 150 से कम रहती है तो प्रधानाध्यापक का पद स्वत: समाप्त हो जायेगा।
ताजनगरी आगरा में हाइवे पर स्थित एक ढ़ाबे में शनिवार रात टाइम बम बरामद हुआ। सफेद रंग की पॉलीथीन में रखे गए टाइम बम में बैटरी और सर्किट भी मिला है। बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सावधानी पूर्वक बम को डिफ्यूज कर दिया। बम में विस्फोट की आशंका को देखते हुए आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर यातायात रोक दिया गया। घटना के बाद शहर भर में एलर्ट जारी कर दो संदिग्ध युवकों की तलाश शुरू कर दी गई। बम के साथ बैटरी और सर्किट मिलने के बाद देर रात फोरेंसिक टीम को बुला लिया गया।
घटना शनिवार रात लगभग दस बजे की है। आगरा-हाथरस रोड पर टेढ़ी बगिया चौराहे के नजदीक विशाल ढाबा है। यहां पर रोज की तरह ग्राहक बैठे थे। अचानक किसी की नजर टेबिल के पास रखी पॉलीथीन पर पड़ी। इसमें गोले के आकार की चीज के साथ घड़ी देख बम की आशंका से अफरातफरी मच गई। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। जिसके बाद बम डिस्पोजल स्कवॉयड और पुलिस फोर्स पहुंचा। आनन-फानन में रास्ता बंद करवा दिया गया, जिसके चलते जाम लग गया। जांच के दौरान सावधानी पूर्वक बम से घड़ी निकालकर उसे डिफ्यूज किया गया।
इस बीच सभी आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। अधिकारियों ने बताया कि यह क्रूड बम है। फिलहाल यह बम पिछले महीनों हास्पीटल में फटे बम की तरह है जिसे सुनसान जगह में रखवाया गया है। मालूम है कि आगरा में तीन माह पहले 17 सितम्बर को हरीपर्वत क्षेत्र के जय हॉस्पीटल में बम धमाका हुआ था। जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। धमाके से इमारत क्षतिग्रस्त भी हुई थी।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की एक हजार कंपनियों की जरूरत होगी। चुनाव आयोग अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े जिलों में खास सतर्कता और निगरानी भी बरतेगा। इस सम्बन्ध में आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त विनोद जुत्शी शनिवार को प्रदेश के सभी जिलों के अफसरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुखातिब थे।
बिहार, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा तथा उत्तराखंड राज्यों और नेपाल की सीमा से जुड़े जिलों में सुरक्षा प्रबंधों के लिए खास सतर्कता और निगरानी के भी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों ने सुरक्षा बलों की जरूरत के साथ उन्हें अब तक की तैयारियों का ब्योरा दिया। आयोग ने अब अफसरों से सीमावर्ती जिलों में अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए कार्ययोजना मांगी है। जिन जिलों में मतदाता फोटो पहचान पत्र बनाने का काम बाकी रह गया है, जुत्शी ने अभियान चलाकर तेजी से काम पूरा करने को कहा। उन्होंने डीएम और एसपी से पूछा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग से किस तरह के सहयोग की अपेक्षा है?
जुत्शी ने अफसरों से चुनाव के लिए फोर्स की जरूरत, संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के चिह्नीकरण की स्थिति, इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों की उपलब्धता और उसकी चेकिंग की जानकारी भी ली। आयोग का जोर ऐसे क्षेत्रों को चिह्नित कर खास कार्ययोजना बनाने पर था, जहां दबे-कुचले वर्ग के वोटरों को डरा-धमकाकर मतदान से रोके जाने की आशंका है।
पाकिस्तानी अखबार द नेशन ने पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक के पाकिस्तान लौट जाने का खुलासा किया है। वीना एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटो शूट कराकर विवादों में थी। दे नेशन का दावा है कि बीना इस वक्त लाहौर में अपने दोस्त के पास हैं। वो बाघा बॉर्डर से पाकिस्तान पहुंची हैं।
अखबार का दावा है कि वीना पाकिस्तान अपने वीजा के नवीनीकरण के लिए गई हैं। भारत की ओर से वो बाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान पहुंची। जहां बॉर्डर पर उनके दोस्तों ने उनको रिसिव किया और अज्ञात जगह पर ले गए। द नेशन के मुताबिक वो अपने दोस्त के साथ लाहौर में रह रही हैं। वीना 45 दिनों की वीजा पर भारत आई थी। वो बुरके में थी।
गौरतलब है कि वीना शुक्रवार तड़के 6 बजे से ही गायब थीं। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वीना एक शख्स के साथ कार से निकली तो फिर उनका कोई सुराग नहीं मिला। उनका फोन भी बंद था। उनके दोस्त, सेकरेट्री और फिल्म प्रोड्यूसर तक को उनकी कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में वीना का पाकिस्तान पहुंचने पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला सधवाड़ा स्थित साधान चौकी में गरीबों को ठंड से बचने के लिए समाजसेवी केशवभान साध ने कम्बल बांटे। कंबल पाने के लिए गरीब व असहाय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वृद्व, महिलाओं सहित लगभग 1 200 गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किये गये। कंबल पाकर गरीबों के चेहरों पर खुशी नजर आयी।
तीन लाख रूपये तहसीलदारों को गर्माहट दे रहे है, जोकि जिला प्रशासन की तरफ से गरीबों के लिए अलाव जलाने को दिये गये थे, ठिठुरते गरीब लोगों की मदद के लिए प्रशासन तो आगे नहीं आया लेकिन समाजसेवी संस्थाओं ने गरीबों को सर्दी से बचाने के लिए हाथ बढ़ाये। जिसके चलते समाजसेवी केशव भान साध ने आज सधवाड़े में कम्बल वितरण का आयोजन किया। जिसमें तकरीबन 1200 लोगों को कंबल बांटे गये। कई गांवों से आये लोगों ने सैकड़ों विकलांगों को भी कंबल दिये गये।
सुबह से ही सधवाड़े के आसपास ठंड से ठिठुरते विकलांग व वृद्व महिलायें व पुरुष एकत्रित होने लगे थे। तकरीबन 11 बजे कंबल वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसके चलते भारी भीड़ उमड़ी। विकलांगों ने कंबल पाकर केशव भान को धन्यवाद दिया। वहीं वृद्व महिलाओं व पुरुषों ने केशवभान को आशीर्वाद दिया। दुआ देने का तरीका हर व्यक्ति का अलग-अलग था। लेकिन हजारों की संख्या में बांटे गये कंबलों से अब उन गरीबों को ठिठुरना नहीं पड़ेगा, इसी तरह से अगर प्रशासन थोड़ा सा सक्रिय हो जाये तो ठंड से मरने वालों की संख्या को कम किया जा सकता है।
इस दौरान एडवोकेट लक्ष्मण सिंह यादव के अलावा अन्य कई समाजसेवक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
Comments Off