थाने से चंद कदम दूर दम तोड़ रहा चुनावी कानून

Uncategorized

prcharफर्रुखाबाद:(राजेपुर) पुलिस थाने के दूर की बात हो तो कोई बात नही मामला जब थाने के पास का हो तो खबर जरुर बनती है| पुलिस अंजान है और जनता हल्कान है| दावेदार आचार संहिता का अनुपालन नही कर रहे| पुलिस को तो कुछ दिखाई नही दे रहा है|

राजेपुर थाने के महज दस कदम की दूरी पर बने सरकारी प्रतीक्षालय इन दिनों क्षेत्र के दावेदारों के लिये प्रचार का सस्ता नही बल्कि सबसे अच्छा साधन बन गया है| चारो तरफ से उस पर चुनावी प्रचार पोत दिया गया| जिस पर कई अन्य दावेदार जिन्हें प्रचार लिखाने का मौका नही मिला नाखुश है| राजेपुर पुलिस इस पचड़े में पड़ना नही चाह रही क्योंकि यदि प्रत्याशी जीत गया तो थाने की कुर्सी बचाने में परेशानी होगी| फ़िलहाल अभी सरकारी दीवार पर चुनाव प्रचार मुंह चिड़ा रहा है|

एसडीएम अमृतपुर प्रेमनाथ ने बताया की अभी अभियान चल रहा है| सरकारी भवनों पर चुनाव प्रचार किया जाना आचार संहिता का उलंघन है| जल्द सभी को साफ कराया जायेगा|