जल भराव से भड़की जनता, लगाया जाम

Uncategorized

thsildar chudhiriफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से नगर में जलभराव से आम नागरिको का जीना दूभर है| नगर के कई मोहल्ले जलभराव की चपेट में है| नगर पालिका की लापरवाही से आम जन मानस में आक्रोश व्याप्त हो गया| जिसके चलते लोगो ने लाल दरवाजे पर जाम लगा दिया|

शनिवार सुबह तकरीबन आधा सैकड़ा रेटगंज व गंगानगर के लोग ने आक्रोशित होकर लाल दरवाजे पर जाम लगा दिया| सड़क पर मेज, तख्त व पुलिस के डिबाइडर भी डाल दिये गये| जाम लगाने से लाल दरवाजे से चौक जाने वाला मार्ग अबरुद्ध हो गया| घटना की सूचना पुलिस को दी गयी| सूचना पर कादरी गेट के चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पंहुचे और उन्होंने जाम खुलबाने का प्रयास किया| लेकिन नागरिको के आक्रोश के आगे दरोगा की एक नही चली| जिसके बाद तहसीलदार सदर राजेन्द्र चौधरी मौके पर पंहुचे और नागरिको को समझाने का प्रयास किया| उन्होंने ने नागरिको को जल्द पानी निकालने का भरोसा दिया| लेकिन वे नही माने इसके बाद भीड़ पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के लोहाई रोड स्थित आवस पर पंहुची और उन्हें ज्ञापन दिया|

वही नगर पालिका के ए ई अमित शर्मा शहर के मोहल्ला छाबनी में चोक नाले को जेसीबी से खोलने में लगे हुये है| उन्होंने बताया कि दो मकान जो की नाले के ऊपर बने थे उन्हें गिरा दिया गया है| सफाई चल रही है कुछ ही घंटे में पानी के निकास की व्यवस्था हो जायेगी|