पंचायत चुनाव: नही बदला जिला पंचायत के किसी भी सीट का आरक्षण

Uncategorized

panchayat-electionफर्रुखाबाद: जिला पंचायत सदस्य की आरक्षण सूची को लेकर चल रही उठा पटख अब समाप्ति की ओर है| बुधवार को आरक्षण का अंतिम प्रकाशन होगा| लेकिन किसी भी सीट पर कोई भी बदलाब नही किया गया है|

प्रत्याशियों से आज भी विकास में अपनी अपनी सीटो का आरक्षण जानने के लिये सुबह से ही दावेदारों का आना जाना शुरू हो गया था| लेकिन प्रशासन के सघन परिक्षण के बाद आखिर निर्णय लिया गया कि जिला पंचायत का आरक्षण पहले वाला ही रहेगा| उसमे किसी तरह का कोई अभी तक बदलवा नही किया गया|

जिला पंचायत के क्षेत्रो के आरक्षण को लेकर तकरीबन 50 आपत्ति पंहुची| लेकिन किसी से भी कोई लाभ नही हुआ| आरक्षण पूर्व सूची के हिसाब से ही रहेगा| मुख्य विकास अधिकारी ने बताया किसी भी सीट का आरक्षण बदला नही गया है| पूर्व में जारी किये गये आरक्षण को की हरी झंडी दी गयी है|