अंदर की बात: कमालगंज में भी बीजेपी जिला पंचायत प्रत्याशी चयन में होगा खेल!

Uncategorized

panchayatफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी के जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के चयन को लेकर जेएनआई में कई दिन से लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद भाजपा के खेमे में आखिर रायता फैलने लगा है| एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है| हालाँकि भाजपा के जिले में बड़े दिग्गज नेता इस बात को मानने को बिल्कुल भी तैयार नही की प्रत्याशी चयन में कोई घपले बाजी होगी| लेकिन नाऊ के बाल कुछ दिनों में अपने आप आगे ही आयेगे|

कमालगंज जिला पंचायत क्षेत्र के वार्डो में भी वही खेल खेला जा रहा है जो अन्य जिला पंचायत के क्षेत्रो में| सूत्र बताते है कि प्रत्याशी पहले से ही तय है केबल पार्टी के असंतोष ना फैले और विरोध के स्वर ना उठे इससे बचने के लिये खिचड़ी पक रही है| बात करे कमालगंज प्रथम की तो इस वार्ड से सासंद मुकेश राजपूत के प्रतिनिधि व जिला मंत्री फतेहचन्द्र वर्मा की टिकट पक्की मानी जा रही है| जबकि कमालगंज द्वितीय से बद्री विशाल डिग्री कालेज के पूर्व महामंत्री व विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता अजय राजपूत दावेदारी कर रहे है| इसी सीट से रामनाथ भट्टा वालो के पुत्र मनोज राजपूत की पत्नी को टिकट मिलने की प्रबल संभावना है| क्योंकि रामनाथ जिले के एक बड़े भाजपा नेता के करीबी है|

कमालगंज तृतीय से युवा मोर्चा के शोले ठाकुर व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजित महाजन आमने-सामने है| सूत्र बताते है लेकिन जिला कमेटी के करीबी शोले ठाकुर को ही पहले से टिकट दिये जाने का पक्का वादा किया गया है| इससे शोले को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है|
कमालगंज चतुर्थ से शिव कुमार गोयल को टिकट दिये जाने की सम्भावना बनी हुई है| जबकि कमालगंज पंचम से युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत व फ़तेह चन्द्र वर्मा के भाई शीलचन्द्र राजपूत दावेदारी कर रहे है| जिसमे सूत्रों के अनुसार शीलचन्द्र वर्मा को टिकट मिलना लगभग तय है|
अब देखना यह है कि भाजपा सबका साथ और सबका विकास के फार्मूले को टिकट बितरण में इस्तेमाल करती है या सिर्फ मै का फार्मूला इस्तेमाल किया जायेगा|

Comments are closed.