हिंदी हिन्द की है जान,आन-वान शान

Uncategorized

snskar bahrtiफर्रुखाबाद: संस्कार भारती ने रविवार को आईसेकट कौशल विकास केंद्र गढ़ी कोहना में हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया| जिसके कवियों ने अपने कंठ से कविता पाठ किया तो लोग रोमांचित हो गये|

आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा कंचन ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया| इसके बाद भारती मिश्रा ने सरस्वती वंदना की व सुभी सक्सेना ने संस्कार भारती गीत का गायन किया| कृष्णका त्रिपाठी ने काव्य पाठ करते हुये कहा कि संकल्प है इस राष्ट्र का गौरव अपना लौटायेगे| सुनील दत्त तिवारी ने कहा हिंदी हिन्द की है जान आन वान शान| उपकार मणि ने कहा कि यही उपकार माँ से मांगता है बार-बार| हिंदी हिन्दवासियों की प्रेरणा बनी रहे|| दिनेश अवस्थी ने कहा कि देश की हिंदी भाषा है यही इसकी परिभाषा है आदि से काव्य पाठ किया| कवि शिव ओम अम्बर ने कहा कि हिंदी को राष्ट्र भाषा का संवैधानिक अधिकार मिल गया विश्व की चार प्रमुख भाषाओ में से वह एक है| इसके साथ ही विभिन्य कवियों ने अपनी कविता का पाठ किया|

इस दौरान अध्यक्ष अरविन्द दीक्षित, कमल अरोरा, सुरेन्द्र पाण्डेय, संजय गर्ग, अनुराग पाण्डेय, साधना मिश्रा, अनुभव सारस्वत, रेखा श्रीवास्तव व सीपी तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे|