रविवार को आरक्षण सूची जारी नही हुई तो आंदोलन करेगी बीजेपी

Uncategorized

bjp_29_09_2014फर्रुखाबाद: बीते कई दिनों ने पंचायत के आरक्षण को लेकर चल रही उठा पटख समाप्त होने का नाम ही नही ले रही| जिसको लेकर भाजपा नेताओ में आक्रोश फ़ैल गया है| भाजपा नेताओ ने आन्दोलन की चेतावनी दी है|

भाजपा के जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि आरक्षण को लेकर सत्ताधारी पार्टी का असर दिख रहा है| पहले आरक्षण के प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ा दिया| इसके बाद अब प्रधानी का चुनाव भी आगे बढ़ा दिया है| कटियार ने कहा सभी पार्टी के कार्यकर्ता शासन की इस मिलावट खोरी से परेशान है| जिसके विरोध में यदि रविवार को सूची का प्रकाशन नही हुआ तो भाजपा आन्दोलन करेगी|