कलेक्ट्रेट में आग से मची भगदड़

Uncategorized

aagफर्रुखाबाद: शार्ट शर्किट से अचानक बिजली के तारो में आग लग जाने से कलेक्ट्रेट में हडकंप मच गया| जैसे तैसे बिजली की सप्लाई बंद कर आग बुझाई गयी|

शुक्रवार को दोपहर कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के निकट जरनेटर से जिलाधिकारी कार्यालय के साथ-साथ अन्य कई कार्यालयों को बिधुत सप्लाई की जा रही थी| तभी अचानक विधुत बाक्स के तारो में आग लग गयी| जिसे देख कर्मचारीयो में हडकंप मच गया| जिसके बाद अचानक आनन-फानन में जरनेटर की सप्लाई बंद करा दी गयी| जिसके बाद आग पर काबू पाया गया|

कर्मचारियों का कहना है की आग ओवर लोड के चलते लगी है| क्योंकि अन्य कार्यालयों की भी सप्लाई भी यही से की जाती है|