पांचाल घाट पर श्रावणी के साथ गंगा की महाआरती

Uncategorized

gangaaफर्रुखाबाद: गंगा घाट पर रक्षाबंधन के पर्व पर श्रावणी/उपकर्म के साथ ही साथ गंगा जी की महाआरती का आयोजन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में श्रधालुओ ने हिस्सा लिया|

कैलाश सेवा संस्थान के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने शनिवार को श्रावणी का आयोजन किया गया| जिमसे द्विजातिय, मार्जन एवं गंगा स्नान का आयोजन किया गया| जिसमे ब्राह्मण समाज के लोगो ने कई क्रियाओ के साथ ही साथ यज्ञोपवीत अभिमंत्रित कर यजमानो को बांटे| आचार्य प्रदीप ने बताया कि आज के ही दिन राजा बलि के हाथो में लक्ष्मी जी ने रक्षा सूत्र बांधकर इस पर्व को स्थापित किया| गंगा आरती का भी विशाल आयोजन किया गया|

इस दौरान ओम प्रकाश मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, अभय शास्त्री, संजीव शुक्ल, शिवनारायण तिवारी,अशोक मिश्रा, सुधाकर पाठक श्याम जी, विपिन दुबे , दिनेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे|