रक्षा बंधन पर गंगा में डूबा युवक, 15 घंटे बाद भी नही मिल सका शव

Uncategorized

gangaफर्रुखाबाद:(कमालगंज) शनिवार को सुबह तडके अपने दो दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया युवक अचानक गंगा के गहरे पानी में डूब गया| घटना के 15 घंटे बाद भी उसका कोई अता-पता नही चल सका|

कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र ग्राम याकूतगंज निवासी 20 वर्षीय युवक गौरव पुत्र राजेश अपने दोस्त कमलेश व जयवीर के साथ गाँव के निकट नौसारा स्थित गंगा में स्नान करने गया था| वह अपनी बहनों से यह कहकर गया था कि वह गंगा नहाने के बाद आकर राखी बंधायेगा| | लेकिन कई घंटे तक वापस नही लौटा तभी उसके साथ गये कमलेश व जयवीर ने परिजनों को सूचना दी की गौरव गंगा में डूब गया है| जिसके जिसके बाद परिजन मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी कमालगंज थाना पुलिस को दी| जिस पर दोरागा केवी तिवारी मौके पर पंहुचे और शव की तलाश शूरू करा दी| लेकिन लाख हाथ पैर मारने के बाद भी उसका कुछ पता नही चल सका| गौरव के चार बहने पुष्पा, अर्चना, स्वीटी व रोजी है| इसके अलावा उसका एक भाई जेके भी है| परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया| खबर लिखे जाने तक तलाश जारी है|