कब्रिस्तान विवाद: दो पक्षों की महिलाओ में चले लाठी डंडे

Uncategorized

marpit prvin si rajeshफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजा स्थित कब्रिस्तान की जमीन के कब्जे के विवाद ने आज नया मोड़ ले लिया| जब उसी खुन्नस में दोनों पक्षों की महिलाओ में जमकर लाठी-डंडे चल गये| बाद में पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी

पूर्व में चल रहे विवाद मे आज इदरीश की पत्नी मोसिना बानो व परवीन पुत्री फारुख के बीच जमकर विवाद हो गया है| मोसिना बानो ने आरोप लगाया कि परवीन ने उसके घर का दरवाजा खोलने का प्रयास किया| जिसको लेकर दोनों पक्षों की महिलाओ में जमकर विवाद हो गया और लाठी-डंडे भी चल गये| जिसमे परबीन व उसकी भाभी घायल हो गये|

घटना की सूचना मिलने पर कादरी गेट चौकी इंचार्ज राजेश कुमार मौके पर पंहुचे| घटना के सम्बन्ध में घायल परवीन के पिता फारुख ने पुलिस को तहरीर दी|