आरोप: मनोरंजन अधिकारी करा रहे अण्डरवर्ड का आनलाइन सट्टा

Uncategorized

sattaफर्रुखाबाद: बुधवार को जिलाधिकारी से शिकायत कर कहागया है कि मनोरंजन अधिकारी लाईसेन्स देकर अण्डरवर्ड का आनलाइन सट्टा करा रह है| जिलाधिकारी ने जाँच का बरोसा दिया गया है|

थाना कमालगंज के अशोक नगर निवासी अन्तरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार के सदस्य धर्मेन्द्र कुमार ने कहा है कि मनोरजन अधिकारी ने कई लोगो को मनोरंजन का लाइसेन्स बनाकर दिया है| जिससे सट्टे का गोरखधन्धा चलता है| अन्दर वर्ड के सट्टा माफिया ने आनलाइन द्वारा सट्टा का धंधा करा रहे है| जिसमे 12 रुपये पर 100 रुपये, 55 रुपये पर 500 रुपये, 110 रुपये पर 1000 रुपये का आनलाइन भुगतान होता है| जो पूरी तरह से गैर क़ानूनी है| यह कार्य कमालगंज में उमेश गुप्ता, फतेहगढ़ में धुरियापुर निवासी दिनेश यादव, फर्रुखाबाद में शांति नगर निवासी चन्द्र मोहन शुक्ला, यह अबैध कारोबार कर रहे है| मामले में जिलाधिकारी ने जाँच का भरोसा दिया है|