138 सक्रिय सदस्यों ने किया सदस्यता में फर्जीबाड़ा!

Uncategorized

bjp moviफर्रुखाबाद : मंगलवार को सद्स्स्यता अभियान की जाँच करने आये प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य अर्चना पांडेय व क्षेत्रीय महामंत्री सुरेश अवस्थी के सामने सक्रिय सदस्य बनने के लिये किये गये फर्जीबाड़े का पर्दाफाश हुआ| जिस पर उन्होंने 138 नेताओ की सूची सत्यापन के लिये 15 दिन का समय निर्धारित किया है|

पार्टी के नियम के अनुसार सक्रिय सदस्य बनने के लिये एक पदाधिकारी को 100 सदस्य बनाने थे| जिसके लिये कई ने अपने अपने हथकंडे अपनाये| जाँच में आये बड़े नेताओ ने जनपद के सभी 326 सक्रिय सदस्यों का चिठ्ठा खोला| तो पोल खुल गयी| जाँच के दौरान कुल 188 सक्रिय सदस्य सही सलामत मिले| जबकि 138 पर प्रश्नवाचक चिन्ह लग गया| वह लोग अपनी सूची को सत्यापन नही करा पाये| जबकि 18 लोगों की पत्रावली प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई है।

सदस्यता प्रमुख विमल कटियार ने बताया कि जिन कार्यकर्ताओ की सूची में गडबडी मिली उन्हें 15 दिन के अंदर सूची ठीक से सत्यपित करने के निर्देश दिये गये है| इस पर प्रांतीय नेतृत्व ही निर्णय लेगा।