कार्यवाही हुई तो जा सकती है नगर शिक्षा अधिकारी की कुर्सी

Uncategorized

anil shrmaa11फर्रुखाबाद: बेसिक शिक्षा के नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा पर विभागीय कार्यवाही हो सकती है| उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष अनिल यादव ने लिखित शिकायत की है|

अनिल यादव ने जिलाधिकारी को सम्बोधित शिकायत कहा गया है कि नगर शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा की उनके पद पर तैनाती ही नियम विरुद्ध है| शिकायत में कहा गया है कि बेसिक शिक्षा विभाग में लम्बे समय से खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) के पद काफी लम्बे समय से खाली है| लेकिन जनपद बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा फर्जी तरीके से जिला समन्वयक वैकल्पिक शिक्षा अनिल शर्मा को शासनादेश के विरुद्ध नगर शिक्षा अधिकारी का चार्ज दिया गया है| सपा नेता ने अनिल शर्मा को हटाकर किसी खंड शिक्षा अधिकारी को चार्ज देने की मांग की है| सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी ने कार्यवाही के आदेश भी दे दिये है|

सपा नेता अनिल यादव ने बताया यदि नगर शिक्षा अधिकारी को नही हटाया गया| तो वह शिकायत आगे तक जायेगी| सपा सरकार में फर्जीबाड़ा नही चलेगा दिया जायेगा|