सास से विवाद में बहू ने खुद को फूंका

Uncategorized

<a href="AAG 1images“>AAG 1imagesफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से सास से विवाद होने से परेशान होकर सोमबार को विवाहिता ने खुद पर मिटटी का तेज डालकर आग गया दी| जिससे उसकी मौत हो गयी|

थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी मोहित सक्सेना कि पत्नी रिंकी का अपनी सास से बीते दिन विवाद हो गया| जिससे विवाहिता रिंकी अन्दर से टूट गयी| सोमबार सुबह उसने अपने आप को कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली| जिससे उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया| महिला ने मरने से पहले अपनी सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया| मोहित का विवाह 11 मई 2013 को नगरिया जबाहर राजेपुर निवासी रामप्रसाद कि पुत्री रिंकी से हुआ था| रिंकी का पति मोहित आधार कार्ड बनाने का आपरेटर है|