कहर बनकर टूटा कच्छा-बनियान गिरोह,लूट कर आधा दर्जन को किया घायल

Uncategorized

BDMASफर्रुखाबाद:(कमालगंज) आखिर पुलिस से पहले बदमाशो ने खाकी को 15 अगस्त कि हार्दिक बधाई दे दी| इसके साथ ही साथ बदमाशो ने यह भी बता दिया की जिले में आखिर इकबाल किसका कायम है पुलिस का या उनका| और अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रहा है| बीती रात थाना क्षेत्र के कई गाँवो में हथियार बदमाशो ने कई घरो लोगो पर जान लेवा हमला किया और महिलाओ के जेबर आदि उतार कर फरार हो गये|

कच्छा बनियान के तकरीबन आधा दर्जन कच्छा-बनियान गिरोह के बदमाशो ने सबसे पहले बीती रात ग्राम मिर्जा नगला में घर के बाहर चबूतरे पर अपनी पत्नी मुन्नी देवी के साथ सो रहे 35 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र राम स्वरूप को दबोच लिया| बदमाशो ने पति-पत्नी दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी| और गोली मार देने की धमकी देकर उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी| शोर शराबा सुनकर कुछ दूरी पर सो रहे| राम किशोर के बड़े भाई विजय पाल की आँख खुल गयी| जब विजय पाल ने इसका विरोध किया तो बदमाशो ने उन्हें भी घायल कर दिया| तभी ग्रामीणों के ललकारने के बाद बदमाश भाग गये| इसके बाद उन्होंने मोहल्ला न बस्ती को अपना निशाना बनाया|

इस मोहल्ले के निवासी कदीर व उसकी पत्नी सीमा भी घर के बाहर सो रहे थे| बदमाशो ने उनके साथ भी मारपीट कर दी| कदीर ने बताया की बदमाशो ने उनकी पत्नी के जेबर उतार लिये और घर में घुसकर भी लूटपाट कि| इसके साथ ही सायरा पत्नी मुन्ने के जेबर भी बदमाशो ने उतार लिये| इसके बाद बदमाशो ने ने ग्राम गंगाइच में हमला बोला लेकिन ग्रामीणों की सक्रियता से उस गाँव में बदमाश बरदात को अंजाम नही दे पाये| बदमाशो के हमले से क्षेत्र में दहशत है|

घटना के बाद गुरुवार को पुलिस ने रामकिशोर व उसके भाई विजय पाल का मेडिकल कराया| जिसमे हालत गम्भीर होंने पर राम किशोर को रिफर कर दिया गया| घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी गयी है|पुलिस जाँच में जुटी है|