विधुत पोल पर बैठकर खाना खा रहे पल्लेदार की करंट से मौत

Uncategorized

MJUDRफर्रुखाबाद: थाना नवाबगंज के ग्राम नगला चंदेला निवासी 25 वर्षीय अरूण शाक्य पुत्र बृजलाल की बीती रात रेलवे गोदाम फर्रुखाबाद में बिधुत पोल की चपेट में आने से मौत हो गयी| परिजनों ने रेलवे अधिकारियो पर पर लापरवाही का आरोप जड़ा है|

बीती रात माल गाड़ी से 19 बोगी सीमेंट की रेक आयी थी| जिसे अरूण अपनेसाथी पल्लेदारों के साथ उतार रहा था| देर रात वह खाना खाने के लिये गोदाम के निकट बिधुत पोल पर बैठ कर खाने खाने लगा| तभी उसमे करंट आ गया और वह झटके के साथ दूर जा गिरा| हालत गम्भीर होने पर उसे आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल में रिफर कर दिया गया| अस्पताल में आकस्मिक विभाग में तैनात चिकित्सक डॉ० अशोक कुमार ने मृत घोषित कर दिया| साथी शव लेकर पुन: गोदाम पर पंहुच गये| सूचना मिलने पर अरुण के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गये| मृतक अरुण के पिता ब्रजपाल ने रेलवे अधिकारियो पर लापरवाही का आरोप लगाया है| देर रात बसपा नेता महेंद्र कटियार भी मौके पर पंहुचे और मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की|
अरुण का विवाह बीते बीते चंद माह पूर्व ही छिबरामऊ के नगला नुनार से हुआ था| अरुण पांच माह का एक पीछे छोड़ गया है| मऊदरवाजा थाना पुलिस ने अरुण के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया|