विपक्ष की भूमिका निभा रही मीडिया:मुकेश राजपूत

Uncategorized

bjpफर्रुखाबाद: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के जनपद आगमन से पूर्व बुलाई गयी प्रेसवार्ता में पत्रकारों के सबाल का जबाब देने की जगह भाजापा सांसद मुकेश राजपूत ने कहा की मिडिया विपक्ष की भूमिका अदा कर रही है| उन्होंने गृहमंत्री के कार्यक्रम के विषय में विस्तृत जानकारी दी|

सांसद मुकेश राजपूत ने आईटीआई चौराहा स्थित एक गेस्टहॉउस में आयोजित की गयी प्रेस वार्ता में कहा की केन्द्रीय गृह मंत्री मोहम्दाबाद के ग्राम ,मौधा में पांच जुलाई को जनसभा को सम्बोधित करेगे| वह प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार, किसानो का उत्पीडन, कानून व्यवस्था के खिलाफ प्रदेश सरकार को घेरेगे| उन्होंने कहा की कार्यक्रम में तकरीबन 50 हजार लोगो के आने की व्यवस्था की गयी है| जब मिडिया कर्मियों ने उनसे पार्टी के नेताओ की उपेक्षा व कार्यक्रम को लेकर सबाल खड़े किये| तो सांसद बौखला गये| उन्होंने कहा की आप लोग सबाल करते हो या विपक्ष की भूमिका अदा करते हो| हमे लगता है मिडिया विपक्ष की भूमिका ही अदा कर रही है| इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार, मेजर सुनील दत्त द्विवेदी,पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार ,राजीव सिंह, अभय सिंह, विमल कटियार, शैलेन्द्र सिंह राठौर, दिलीप भारद्वाज, अभय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, रुपेश गुप्ता, धीरेन्द्र वर्मा आदि लोग मौजूद रहे|

वार्ता में नही आये मुन्नू बाबू और सत्यपाल सिंह
पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद मुन्नू बाबू व भाजपा के सत्यपाल सिंह नही आये| जिससे नये तर्क को जन्म दे दिया है| पहले मुन्नूबाबू के घर प्रेस वार्ता रखी गयी थी| जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया| सूत्र बताते है की वार्ता पूर्व सांसद के घर ना होने देने में एक नये भाजपा में आये ठाकुर नेता का हाथ है|