लापरवाही: नवजात की मौत पर परिजनों का हंगामा

Uncategorized

puja rajepurफर्रुखाबाद: बीते दिन लोहिया अस्पताल में प्रसव ले के लिये भर्ती करायी गयी महिला के नवजात न कुछ समय में ही दम तोड़ दिया| परिजनों ने अस्पताल के बाहर डाक्टरों व कर्मचारियों के द्वारा अबैध बसूली किये जाने के बाद भी लापरवाही करने का आरोप लगाया|

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम पड़क्का निवासी राजेश जाटव ने अपनि पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा होने पर उसे गुरुवार तकरीबन सुबह 6 बजे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया था| पूजा ने दोपहर दो बजे लडके को जन्म दिया| कुछ समय के बाद नवजात की हालत बिगड़ी तो राजेश ने मौके पर मौजूद महिला कर्मचारियों को समस्या बतायी| जिस पर उन्होंने कोई ध्यान नही दिया|

नवजात पूरी रात मौत सेलड़ता रहा शुक्रवार सुबह नवजात की तकरीबन 6 बजे अस्पताल कर्मचरियों व चिकित्सको की लापरवाही के चलते मौत हो गयी| जिक्से बाद परिजनों ने महिला गेट पर थोड़ी देर हंगामा काटा| राजेश ने बताया की वह अधिकारियो स इसकी शिकायत करेगा |