राम की कृपा से बनी नरेन्द्र मोदी की सरकार:सुरेश खन्ना

Uncategorized

suresh khna bjpफर्रुखाबाद: जनपद आये भारतीय जनता पार्टी के विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने राम मन्दिर निर्माण की बात पर चुप्पी साध ली| लेकिन उन्होंने कहा की केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार राम की कृपा से बनी है|

भाजापा सांसद साक्षी महाराज व विनय कटियार द्वारा प्रदेश में आने वाले विधान सभा चुनाव को देखते हुये राम मन्दिर निर्माण की आबाज भले ही बुलंद की हो लेकिन प्रदेश के विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने राम मन्दिर निर्माण पर सीधी प्रतिक्रिया व्यक्त नही की| उन्होंने कहा की भाजापा के लिये राम मन्दिर मुद्दा था और रहेगा| लेकिन उसके निर्माण की समयावधि पर उन्होंने कोई सकारात्मक उत्तर नही दिया| उन्होंने साक्षी व विनय कटियार के वयान को उनकी निजी राय बताया| उन्होंने कहा की राम मन्दिर मोदी सरकार नही बनायेगी| वह केबल मन्दिर निर्माण में आने वाली समस्याओ को दूर करेगी| श्री खन्ना ने कहा की राम मन्दिर आस्था का सबाल है| मन्दिर निर्माण के सन्दर्भ में उन्होंने कहा की अभी मामला अदालत में है जब अदालत का फैसला आ जायेगा इसके बाद ही पार्टी कोई कदम उठायेगी|