पिता की दुकान के पीछे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Uncategorized

rohit yadav bdhpurफर्रुखाबाद: बीती रात सन्नाटे में अपनी ही दुकान के पीछे शहर कोतवली क्षेत्र के बढ़पुर व्लाक निवासी 27 वर्षीय रोहित पुत्र लालाराम यादव के पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| रविवार को सुबह पुलिस ने शब उतार कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा|

लालाराम की आवास विकास स्थित प्रयाग नर्सिंग होम के सामने पंचर आदि की दुकान है| उसका बड़ा बेटा रोहित वर्तमान में कन्नौज में एक निजी अस्पताल में कर्मचारी था| छोटे पुत्र सुमित ने बताया की रोहित बीती रात तकरीबन 10 बजे घर से खाना खा कर निकला और वापस नही गया| काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका रात में कोई पता नही चला|

सुबह लालाराम तकरीबन 6 बजे अपनी दुकान खोलने आये तो उनको पेड़ से एक युवक को लटकते देखा| लेकिन नजर कम होने के कारण वह पहचान नही सके| उन्होंने घटना की जानकारी अपने छोटे पुत्र रोहित व अन्य लोगो को दी| जिसके बाद अन्य परिजन मौके पर गये और सुमित ने लाश की पहचान रोहित के रूप में कर ली| सूचना मिलने पर सीओ सिटी योगेश कुमार सिंह, कोतवाल आर पी यादव फ़ोर्स के साथ मौके पर पंहुचे| और घटना के सम्बन्ध में जाँच पड़ताल की| परिवार के लोगो ने मृतक की हत्या किये जाने का शक जताया है|
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया पोस्टमार्टम डॉ० कैलाश चन्द्र ने किया| सूत्रों से मिली जानकारी के मुताविक मौत की बजह फांसी ही बतायी गयी है| इसके अलाबा उसके अन्दर एल्कोहल(शराब)भी मिली है|

सीओ योगेश कुमार ने बताया की शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जायेगी| मृतक के मोबाइल की काल डिटेल निकाल कर भी जाँच की जायेगी| उसका किसी महिला के साफ उठाना बैठना तो नही था यह भी जाँच का विषय है |