लोहिया अस्पताल में गंदगी देख डीएम खफा

Uncategorized

dm 9फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान ने शुक्रवार को सुबह लोहिया अस्पताल के एनआरसी का औचक निरिक्षण किया| इस दौरान उन्हें अस्पताल में गंदगी दिखाई पड़ी| जिसे देख वह आग बबूला हो गये उन्होंने सीएमएस से सफाई ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये|

एनआरसी में एसडीएम के आदेश पर भर्ती की गयी बच्ची रबिना निवासी ब्रहिमपुर कायमगंज व डीएम द्वारा लोहिया अस्पताल में मोहम्दाबाद के ग्राम पट्टी खुर्द निवासी बच्ची इंदु का इलाज चल रहा है| जिसका जायजा लेने जिलाधिकारी एनके एस चौहान शनिवार सुबह 9:३० पर लोहिया अस्पताल के एनआरसी पंहुचे| उन्होंने बच्चो के परिजनों से बात की|

इस दौरान उन्हें बेड पर चादर नही मिली तो उन्होंने इस सम्बन्ध में जानकारी चाही| जिस पर मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बताया की मैट्रन चादर नही देती है| जिस पर उन्होंने ने फटकार लगा दी| इसके बाद उन्होंने अस्पताल के एनआरसी में गंदगी देखी तो वह भड़क गये और उन्होंने सफाई ठेका निरस्त करने के निर्देश दिये| बार्ड में भर्ती बच्ची इंदु की दादी रामादेवी को डीएम ने 500 रुपये भी दिये| अस्पताल क प्रभारी सीएमएस डॉ० राजेश तिवारी ने बताया की जिलाधिकारी के निर्देश प्राप्त हुआ है| प्रभारी कार्यवाही की जायेगी|