सपा विधायक के साथ प्रधानो ने विकास भवन घेरा

Uncategorized

spaa jmaludinफर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी के भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी व उनके पुत्र व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी के साथ कमालगंज व्लाक के प्रधानो के साथ साथ साथ पूरे जनपद के प्रधानो ने विकास भवन का घेराव किया| प्रधान ग्राम पंचायत सचिवो का समायोजन करने का विरोध कर रहे थे|
बुधबार को विकास भवन पंहुचे प्रधानो ने पहले विकास भवन की ताला बंदी करने का प्रयास किया| तभी किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दे दी| कुछ समय के बाद ही फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस मौके पर पंहुच गयी| जिसके बाद प्रधान विकास भवन की ताला बंदी नही कर पाये| जिसके बाद विधायक व व्लाक प्रमुख के साथ सभी प्रधान मुख्य विकास अधिकारी एसएन शुक्ला ने मिले| प्रधानो ने सचिवो के समायोजन से विकास कार्यो में बाँधा उत्पन होने की बात कही| सीडीओ ने सभी को प्रधानो को भरोसा दिया है की वह जिलाधिकारी से वार्ता कर समस्या का हल निकालेगे|