महिला को बंधक बनाकर पीटा, हाथ की नस काटी

Uncategorized

soni srvastavफर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पलारिया निवासी ब्रजेश श्रीवास्तव की पत्नी सोनी को पति व अन्य ससुरालियो ने पांच दिन तक बंधक बनाकर पीटा| गुरुवार को तो उन्होंने उसके हाथ की नस काट दी| घटना की सूचना पर पुलिस जाँच में जुट गयी है|

घायल महिला सोनी ने बताया कि उसका एक वर्ष पूर्व ब्रजेश से विवाह हुआ था| उसका एक सात माह का बच्चा भी है| बीते पांच दिन से ससुराल वाले पति के साथ मिलाकर उसको जमकर मारपीट रहे है| दो दिन से उसे भोजन तक नही दिया| जिसके बाद गुरुवार को उसके हाथ की नस काट दी| जिससे उसको बहुत अधिक रक्त वह गया| महिला ने बताया कि लहूलुहान में वह किसी तरह घर का दरवाजा खोलकर बाहर निकली|

महिला ने कोतवाली पंहुचकर घटना की जानकारी दी| जिसके बाद कोतवाल ने चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार को घटना जाँच करने के निर्देश दिये| चौकी प्रभारी ने बताया की घटना की जाँच की जा रही है तहरीर मिलने कार्यवाही की जायेगी|