विवाहिता को जिन्दा जलाने का प्रयास

Uncategorized

aagफर्रुखाबाद;थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला कटरा बक्शी निवासी 40 वर्षीय विवाहिता मोनी तोमर पत्नी राम सिंह को उसके ससुराल वालो ने जिन्दा जलाने का प्रयास किया| गम्भीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|

अस्पताल में भर्ती घायल मोनी ने बताया की उसके पति विकलांग है| ससुर विजय पाल तोमर ने अपने मकान को तिकोना सब्जी मंडी निवासी अमित गुप्ता को 6 लाख रुपये में बेंच दिया| आरोप है की जब मोनी ने इसका विरोध किया तो ससुराल वालो ने मकान खरीददार अमित गुप्ता के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी| जिससे वह बुरी तरह जल गयी| गम्भीर हालत में उसे लिनीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जंहा से उसे लोहिया अस्पताल रिफर कर दिया गया| पुलिस घटना की जाँच में जुटी है|