सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल संघ का शैक्षिक महासंघ में विलय

Uncategorized

sanjay tivariफर्रुखाबाद: अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक समिति का सोमबार को शैक्षिक महासंघ मे विलय हो गया| संगठन ने सभी को शिक्षक हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया|

बढ़पुर स्थित एक विधालय में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव के द्वारा शिक्षिको को गैर शैक्षिक कार्य में ना लगाये जाने के आदेश है| इसके बाद भी प्रशासन द्वारा शिक्षको को गैर शैक्षिक कार्यो में लगाया जाता है| इसके विरोध में संगठन ज्ञापन देगा|

नगर अध्यक्ष पीआर कश्यप ने कहा कि तीन वर्ष पुरे होने पर शिक्षको के प्रमोशन का आदेश है लेकिन जनपद में प्रमोशन प्रक्रिया शुरू नही कि गयी| सेवानिवृत शिक्षक नरेश चन्द्र द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक से लेखा विभाग द्वारा अबैध बसूली कि जाती है| बैठक में शिक्षको के एरियर व अन्य देयकों के भुगतान न होने पर रोष व्यकत किया गया| इस दौरान अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल शिक्षक समिति के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने अपने संगठन को दलबल के साथ शैक्षिक महासंघ में विलय कर दिया| उन्हें संगठन का जिलाउपाध्य्क्ष नियुक्त किया गया है| जिलाउपाध्य्क्ष महेंद्र वर्मा ने वर्षो से लेखापर्ची न मिलने पर रोष व्यक्त किया|

इस दौरान शशि भूषण बाथम, सुखदेव दीक्षित, कौशल कुमार दीक्षित, असलम मिर्जा, मयंक दीक्षित, आदित्य सिंह, राजेश वर्मा, मनोरमा कनौजिया, चमन शुक्ला, नरेंद्र पाल सिंह राहुल कुमार, हुकुम सिंह|