सपा नेता के साथ मारपीट

Uncategorized

sirajul afak munnaफर्रुखाबाद:(कमालगंज)समाजवादी पार्टी के नेता सिराजुलाफाक(मुन्ना) के साथ मदरसा प्रबन्धक ने अपने साथियों के साथ मारपीट कर दी| पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में एनसीआर दर्ज कर ली है|

थाना क्षेत्र के राजेपुर सराय मेदा में सपा नेता सिराजुलआफाक (मुन्ना) का मदरसा है| जिसमे परीक्षा चल रही है| मदरसे के बच्चों का केंद्र मदरसा इजहार अफरीदी में गया है| जंहा सपा नेता के मदरसे के बच्चे परीक्षा दे रहे है| बुधवार को सपा नेता मदरसा इजहार अफरीदी में पंहुचे और वहा के प्रबंधक मो० असद से ठीक से परीक्षा ना कराने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया|
जिस पर आक्रोशित मदरसा प्रबन्धक मो० असद ने सिराजुल आफाक के साथ मारपीट कर दी| घटना के सम्बन्ध में सपा नेता ने थाना पुलिस को तहरीर दी| पुलिस ने तहरीर के आधार पर मदरसा प्रबन्धक मो० असद सहित उसके तीन परिजनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली है|