भाईचारा एकता से हुई गंगा की गोद साफ़

Uncategorized

ganga 1फर्रुखाबाद: पांचाल घाट पर रविवार को भाईचारा एकता संस्थान के द्वारा गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया गया| तकरीबन चार घंटे चले अभियान में कार्यकर्ताओ ने गंगा घाट कई किलोमीटर तक साफ किया|

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठा. सर्वेन्द्र सिंह व प्रदेश सचिव सोनू ठाकुर के नेतृत्व में चले सफाई अभियान में दुर्वासा आश्रम से लोहिया सेतु तक गंगा तट साफ किया गया| गंदगी को जमीन में दबा दिया गया| इसके साथ ही कूड़े में आग भी लगा दी गयी| कार्यकर्ताओ ने तट पर बैठने वाले पंडो को गंदगी खुद ना करने और श्रधालुओ को करने से रोकने के लिये कहा|

इस दौरान कैप्टन राकेश सिंह, माँगेलाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, जनार्दन सिंह, सलमान खान, शकील सिद्दीकी, आदेश खान, राजेश श्रीवास्तव, सोनू वाथम कौशल सिंह मनोज मिश्रा, विक्की वर्मा व अजय प्रताप आदि मौजद रहे|