कांग्रेस केंद्र व राज्य सरकार को देगी मुंहतोड़ जबाब: विनोद चतुर्वेदी

Uncategorized

kangresफर्रुखाबाद: कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने केंद्र की भाजपा सरकार व प्रदेश की सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है| कांग्रेस सरकारों को मुंहतोड़ जबाब देगी|

कांग्रेस के प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव के आवास विकास स्थित निवास पर पंहुचे पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने भाजपा व सपा सरकार पर जमकर हमला बोला| उन्होंने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानो को मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है| पहले आप पहले आप की बात करती दिखाई पड़ रही है| किसान दिनों दिन आत्महत्या कर रहा है| उन्होंने बताया की कांग्रेस भूमि अधिग्रहण, किसान को मुआबजा आदि कई मुददों को ध्यान में रखते हुये सडको पर विरोध प्रदर्शन करेगी| श्री चतुर्वेदी के अनुसार 14 अप्रैल को कमालगंज, 16 को अमृतपुर, 17 को सदर विधानसभा में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी|

जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया की कमालगंज में प्रदर्शन के दौरान ही बाबा साहब भीमराव अम्बेडकरकी जयंती भी मनायी जाएगी| इस दौरान दिनेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे|