बीजेपी नेताओ ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Uncategorized

BJPफर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी के 35 वे स्थापना दिवस पर आयोजित हुई बैठक में कार्यकर्ताओ ने मोमवत्ती जलाकर मिष्ठान वितरण किया| जिसमे पार्टी के पुराने नेताओ के मार्गदर्शन को याद किया गया|

नगर के लोहाई रोड स्थित डॉ० रजनी सरीन के आवास पर आयोजित की गयी बैठक में बोलते हुये पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक का सफर संघर्ष भरा रहा| इसके बाद भी कार्यकर्ताओ ने हिम्मत से काम करके भाजपा को सत्ता तक पंहुचाया| भाजयुमो के राष्ट्रिय मंत्री प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के जिन मनीषियों ने अपना खून पसीना बहाकर पार्टी को खड़ा किया है हमे उनके बलिदान को याद रखना चाहिए|

नगर अध्यक्ष ज्ञानेश गौड़ ने कहा कि कांग्रेस के कुशासन का अंत करने के लिये भाजपा कार्यकर्ताओ ने पसीना बहाया| अपना सर्वस्व निछावर करके भाजपा को खड़ा करने वाले लोग सम्मान के पत्र है| इस दौरान आलू मंडी समिति के अध्यक्ष सतीश वर्मा, रमेश चन्द्र त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष रुपेश गुप्ता , राममुरारी शुक्ला, रामचंद्र कुशवाह, रामवीर शुक्ला, रामआसरे दिवाकर, राजीव कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किये| भास्कर दत्त द्विवेदी, धीरेन्द्र वर्मा, दिलीप भारद्वाज, यदुनंदन गोस्वामी, अजीत पाण्डेय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिवांग रस्तोगी, संजू शर्मा आदि मौजूद रहे|
राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर रार

भाजपा स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामनाईक के कार्यक्रम को लेकर भी रायता फैला| कई लोगो ने आरोप लगाये कि कार्यक्रम की सूचना पहले से उन्हें नही दी गयी| ना ही उपले से कोई बैठक का आयोजन किया गया| फ़िलहाल कार्यक्रम में उठे विरोध के स्वर राज्यपाल के कार्यक्रम के आयोजको को कही ना कही मंहगे जररू पड़ सकते है|