डोली में बैठने से पहले अर्थी पर लेटी युवती

Uncategorized

girl 3फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| पुलिस को इस संबंध में कोई सूचना नही दी गयी|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के किसी युवक के साथ प्रेम संबंध थे| लेकिन परिवार के लोग इस पर राजी नही थे| प्रेम संबंध की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसका विवाह दूसरी जगह तय का दिया गया| लेकिन वह इस रिश्ते को अपनाने के लिये राजी नही थी| तकरीबन 14 दिन बाद उसकी बारात आनी थी| घर पर विवाह का माहौल था| बीती रात माँ से विवाद होने के बाद वह कमरे में चली गयी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|

परिजनों ने सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दिये बिना अंतिमसस्कार कर दिया| कोतवाल केबी सिंह घटना की सूचना मिलने से इंकार किया है|