गंगा में मिली तीन दिन पुरानी लाश

Uncategorized

gangaफर्रुखाबाद: गंगा मे अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है| फाफी समय की मसक्कत के बाद पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल में रखा दिया है|

शहर कोतवाली के पंचाल घाट गंगा तट पर एक अज्ञात युवक कि लाश मिली| जिसकी उम्र तकरीबन 35 वर्ष बतायी गयी है| दोपहर बाद गोताखोरो ने गंगा कि धार में बहती हुई लाश देखी तो उसे निकाल कर बाहर कर दिया| मृतक सफेद जींस, काली बनियान, गुलाबी सैट, बेल्ट पहने हुये था| गोताखोरो ने शव को निकालकर पुलिस को सूचना दी| सूचना मिलने पर पंचालघाट चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार मौके पर पंहुचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया|

शव को फ़िलहाल शिनाख्त के इंतजार में लोहिया अस्पताल के शव गृह में रखा दिया गया है|