प्रधान के घर से हजारो का समान चोरी

Uncategorized

chori 348फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर ढपरपुर निवासी प्रधान लालसिंह के नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर चोरो ने हजारो का माल चोरी कर लिया| घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गयी है|

प्रधान अपने नये मकान का निर्माण चिलसरा रोड पर करा रहे है| बीती रात वह काम बंद करा कर घर चले गये| चोरो ने मौका देखकर मुख्य गेट का ताला तोड़कर उसमे रखे तकरीबन 20 हजार रुपये कीमत के टायल, दो सिलेंडर, कुर्सियां, मजदूरों के वर्तन आदि सामान चोरी कर लिया| सुबह जब प्रधान मौके पर प्नुचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई|

प्रधान ने घटना के सम्बन्ध में तहरीर थाना पुलिस को दी है| पुलिस जाँच कर रही है|