अध्यापको की पदोन्नति ना होने से रोष

Uncategorized

sanjyफर्रुखाबाद; नगर क्षेत्र के अध्यापको की पदोन्नति ना होने से शिक्षको में रोष व्याप्त हो गया है| शिक्षको ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी के ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र दिया है|

ज्ञापन में शिक्षको ने कहा है की नगर क्षेत्र के अध्यापको की पदोन्नति अभी तक नही की गई है| जबकि प्रधानाध्यापको के दर्जनों पड़ा रिक्त है| जिससे शिक्षको का आर्थिक व मानसिक रूप से उत्पीडन हो रहा है| शिक्षको ने मांग की है की दस दिन के अन्दर काउंसलिंग करा कर प्रोन्नति की जाये|