मुलायम के जल्द स्वस्थ होने को सपाइयों ने किया हबन

Uncategorized

21may2010mulaym singhफर्रुखाबाद:समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बीते कई दिनों से खराब चल रही तबियत से सपाइयो में के माथे पर चिंता की लकीरे है| जिसके चलते सपा नेताओ ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना के साथ हबन पूजन का आयोजन किया जिसमे बड़ी संख्या में सपा नेता शामिल हुये|

आवास विकास स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक प्रताप सिंह के नेतृत्व में हबन का आयोजन किया गया| जिसमे पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने भी हिस्सा लिया| पूर्व मंत्री ने कहा की मुलायम सिंह यादव के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी समाजवादी पार्टी के लोग कर रहे है| कई घंटे चले हबन के कार्यक्रम में मंत्रोच्चार के साथ सभी ने आहूतिया डाली|
सपाइयों के निशाने पर नगर पालिका
समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल के सेनापति स्थित आवास पर आयोजित बैठक में नगर पालिका को निशाने पर लिया गया| महानगर अध्यक्ष विश्वास गुप्ता ने कहा की शासन द्वारा फर्रुखाबाद को महानगर बनाये जाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष विपक्ष की होने के कारण नगर की स्थित गाँव जैसी है|
जितेन्द्र अग्रवाल ने कहा नगर पालिका केबल नाली की पटिया ही तोड़ता है जबकि उसे रोड के बीच में खड़े खम्बे दिखाई नही देते| पूर्व जिलाध्यक्ष विमल गुप्ता ने कहा की जसमई सड़क मार्ग को शहरी विकास मंत्री आजम खां के द्वारा मंजूर किया गया था| जिसे दो वर्ष के बाद भी शुरू नही किया गया| यदि15 दिन के अंदर सड़क निर्माण शूरू नही किया गया तो पालिका अध्यक्ष के आवास के बाहर धरना दिया जायेगा|