भाजपा युवा मोर्चा ने सदस्यता अभियान चलाकर बनाये 169 सदस्य

Uncategorized

shivang rstogiफर्रुखाबाद; भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष शिवांग रस्तोगी के नेतृत्व में चलाये गए सदस्यता अभियान में 169 सदस्य बनाये गए|
मोर्चा ने शहर क्षेत्र के नरकसा बाल्मीकि बस्ती में सदस्यता अभियान को गति प्रदान की| नगर अध्यक्ष ने सभी को मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व के विषय में अवगत कराया| उन्होंने कहा की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है| इस दौरान उन्होंने अन्य सहयोगियों की मदद से कुल 169 सदस्य बनाये|

इस दौरान नगर महामत्री प्रमोद वाजपेई, अंकित तिवारी, सूरज ठाकुर, विशाल ठाकुर, शुभम दुबे, विवेक, विमल वर्मा, अनिल वर्मा, रजत, अभिषेक, सूरज द्विवेदी, हरिओम दीक्षित, बबलू वाजपेयी, रिंकू वाल्मीकि व गोलू आदि लोड मौजूद रहे|