सफाई कर्मचारियों ने डीएम आवास को घेरा

Uncategorized

sfaee karmhcariफर्रुखाबाद: नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर रखी है| जिसके चलते नगर की नालियाँ बजबजा रही है| लेकिन नगर पालिका ने अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाये है| जिससे आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का आवास घेर लिया|

सफाई कर्मचारीयो ने एकत्र होकर जिलाधिकारी नरेन्द्र कमर के बंगले पर धरना प्रदर्शन कर नारेवाजी की| सफाई यूनियन के नेता हरिओम बाल्मीकि ने बताया की कर्मचरियों को सफाई उपकरण, वर्दी, झाड़ू,आदि वस्तुए उपलब्ध नही करायी जा रही है| जिसके चलते कर्मचरियों को दिक्कत का समाना करना पड़ सकता है| कर्मचरियों ने सम्बिदा कमर्चारियों को बढ़ा मान देय लागू करने की भी मांग की|

काफी देर धरना देने के बाद भी कोई नतीजा हासिल नही हुआ| जिलाधिकारी उस समय मौके पर मौजूद नही थे वह संकिसा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गये| जिसके बाद कर्मचारी वापस लौट गये|