रंगारंग कार्यक्रम के साथ गणतंत्र दिवस की सलामी

Uncategorized

26-jan-2015फर्रुखाबाद: गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किए गए कार्यक्रम में स्कूली बच्चो ने जमकर धमाल मचाया| जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी ली| इसके साथ ही उन्होंने सराहनीय कार्य करने वाले जवानो को मेडल भी प्रदान किये|

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने गुब्बारे व सफ़ेद कबूतर उड़ाने के साथ ही तिरंगे को सलामी भी दी| इसके बाद पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने सभी जवानो को गणतंत्र दिवस पर संदेश भी पढ़कर सुनाया| इसके पश्चात डीएम व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण भी किया| जिलाधिकारी ने कहा की यूपी पुलिस ने पुरे विश्व में अपना नाम रोशन किया है| जनपद की 1627 पुलिस कर्मी 18 लाख लोगो की सुरक्षा करते है जो अपने आप में सराहनीय है|
उन्होंने कहा की पुलिस व प्रशासन शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करता है| हम सबको चाहिए की हम सब महिलाओ को सर्बोच्य स्थान दे|
इसके बाद डीएम व जिला जज राजन चौधरी ने कार्यक्रम में विभिन्य आयोजन करने वाले बच्चो को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया| इसके साथ ही उन्होंने पुलिस में सराहनीय कार्य करने वाले उप निरीक्षक प्रभाकर शर्मा, मुख्य आरक्षी शंकर लाल पाण्डेय को भी मेडल देकर सम्मानित किया|
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, सीओ सिटी योगेन्द्र कुमार सिंह, सीओ योगेश सिंह, सीओ अमृतपुर कालूराम दोहरे, महेंद्र सिंह कटियार, डॉ० रामकृष्ण राजपूत, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह यादव, उर्मिला राजपूत, पुष्पेन्द्र राजपूत, महरम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे|