दरोगा पर जानलेवा हमले में मुकदमा दर्ज

Uncategorized

drogaफर्रुखबाद: घटना के चौबीस घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी भी खाली हाथ है| फिलहाल पुलिस तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया है|

दरोगा किसी द्विवेदी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में सिपाही श्याम सुन्दर की तहरीर पर तीनो अज्ञात आरोपियो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है| जिसमे आरोपियों पर 332 , 353 , 307 , 504 , 506 , 7क्रिमनल ला एक्ट के तहत कार्रवाही की है| पुलिस अभी सीसी टीवी के फुटेज के जरिये हमलावरों तक पंहुचने का प्रयास कर रही है| लेकिन अभी पुलिस हमलावरों के करीब नही पंहुच सकी है|

सीओ सिटी वाईपी सिंह ने बताया कि सीसी टीवी कि फुटेज को खंगाला जा रहा है| अभी जाँच चल रही है| जल्द खुलसा किया जायेगा|