पोखर में निकला 15 फुट लम्बा अजगर

Uncategorized

ajgarफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) गुरुवार अचानक जानवरो के पानी पीने के पोखर में 15 फुट लम्बा अजगर निकलने से अफरातफरी मंच गयी| जानकारी होने पर वन दरोगा ने अजगर को कही ना ले जाकर उल्टा उसी पोखर छोड़ दिया|

थाना क्षेत्र के ग्राम अमलैया आशानन्द के निकट एक पोखर में जानबर पानी पीते है| जिसमे अचानक 15 फुट लम्बा अजगर निकल आया| जिससे लोग भाग खड़े हुए| अजगर को देखने के लिए भीड़ लग गयी| स्थानीय लोगो ने वन विभाग को सुचना दी| जिस पर कुछ देर बाद वन दरोगा सहाबुद्दीन मौके पर पंहुचे| उन्होंने कोई अजगर को किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाने की जगह उल्टा उसे उसी पोखर में छोड़ दिया|

वन दरोगा ने बताया जनपद में कोई चिड़ियाघर ना होने की वजह से उसे पुन: पोखर में छोड़ दिया गया है |