आंदोलन फ्लाफ: भाजपाईयो को पार्टी व प्रशासन दोनों से मिला धोखा

Uncategorized

bjp andolanफर्रुखाबाद: वैसे तो भाजपा और उसकी गुटबाजी किसी से छिपी नही पदाधिकारी पार्टी के हित में नही बल्कि अपने से होनहार कार्यकर्ता को निचा दिखाना चाहते है| और यदि चुनाव हो तो फिर आपस में ही एक दूसरे के पैर पकड़ कर खीचना शुरू हो जाता है| गाहे-बगाहे यदि कही एकत्रित होने कि भी बात हो तो जमकर गुटवाजी चलती है| जिसका साफ़ नजारा सांसद के नेतृत्व में चले गिरफ्तारी आंदोलन में नजर आया| सांसद के द्वारा छेड़े गए इस आंदोलन में भी भीड़ कम ही नजर आयी और जब तक आंदोलन ख़त्म हुआ तब तक आधे से अधिक लोग जेल जाने के भय से खसक गये | जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के सामने तकरीबन चार घण्टे तक भाजपाई बैठ रहे लेकिन किसी ने सुध नही ली| चार घण्टे बाद भाजपाईयो को अपर जिलाधिकारी ने भरोसा देकर चलता कर दिया|

bjpसुबह तकरीबन दस बजे सांसद मुकेश राजपूत के साथ पार्टी के पदाधिकारी विकास भवन के निकट एकत्रित हुए| तकरीबन दो घंटे तक नेताओ कि भाषणबाजी विकास भवन में चलती रही| लेकिन भीड़ नदारत थी| दो घंटे इंतजार करने के बाद कुछ लोग एकत्रित हुए| जिन्हे नेताओ ने मोदी मन्त्र दिया| मजे कि बात यह है कि भाजपा के पूर्व में घोषणा करने के बाद भी पुलिस व प्रशासन बिलकुल ही सुस्त नजर आये| तक़रीबनेक बजे भाजपा नेता पैदल पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पंहुचे|

shailendr rajputकलेक्ट्रेट पंहुच कर भाजपा नेता जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के बाहर जमीन पर बैठ गये| जिसके बाद के बार फिर से जमकर नांरेबाजी कि गयी| लेकिन प्रशासन व पुलिस कोई खास हरकत में नही आयी| तब तक तकरीबन चार घंटे का समय बीत गया| प्रशासन भी कम संख्या का फायदा उठा रहा था| जिसके बाद भाजपा नेता शैलेन्द्र राठौर ने चेतावनी दे दी कि यदि दस मिनट में उन्हें गिरफ्तार नही किया गया तो कानून अपने हाँथ में लेंगे| कुछ समय के बाद अपर जिलाधिकारी मनोज सिंधल व अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया मौके पर पंहुचे और जिलाधिकारी के कार्यालय में घुस गये और कोई जबाब नही दिया|

पुलिस गिरफ़्तारी नही कर रही थी| भाजपा नेता कि धमकी के बाद सांसद मुकेश राजपूत को अधिकारियो ने अंदर बुला लिया| कुछ समय के बाद मुकेश राजपूत के साथ अपर जिलाधिकारी मनोज सिंघल पुन: बाहर आये और कहा कि जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक विजय यादव जनपद में नही है| इस लिए उन्हें गिरफ्तार नही किया जा सकता| उन्होंने 21 जनवरी तक पकड़े गये भाजपा नेताओ पर से मुकदमे हटाये जाने कि बात जिलाधिकारी व एसपी से करने के बाद ही कोेई नतीजा निकालने की कही| एडीएम के बयान के बाद भाजपा नेता वापस लौटे|

कई वरिष्ठ पदाधिकारी नदारद
सांसद द्वारा चलाये गयाजेल भरो आंदोलन भी गुटवाजी कि भेट चढ़ गया| आंदोलन में पूर्व सांसद मुन्नू बाबू, पूर्व विधायक सुशील शाक्य, प्रांशु दत्त द्विवेदी, मिथिलेश अग्रवाल आदि नही पंहुचे| जिससे भीड़ कि संख्यापर काफी असर पड़ा| महिला मोर्चा भी नजर नही आया|

आंदोलन में जिलाध्यक्ष दिनेश कटियार,जिला महामंत्री विमल कटियार, मेजर सुनील दत्त, शमशाबाद चेयरमैंन विजय गुप्ता, महामंत्री प्रदीप सक्सेना, शैलेन्द्र राजपूत, शशांक शेखर मिश्रा, भास्कर दत्त, दिलीप भरदवज, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, रामवीर शुक्ला, नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे|