महिला अस्पताल में जाँच करने गये सीएम बैरंग लौटे

Uncategorized

CM MHMUD AALAMफर्रुखाबाद: प्रसूता का समुचित इलाज ना करके उसके प्रसव के बाद उसे किसी नुकिल चीज से पेट के अन्दर घाव करने के मामले में जाँच करने पंहुचे सिटी मजिस्ट्रेट सीएमएस के ना मिलने पर वह वापस लौट गये|

अमृतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिथनापुर निवासी सत्येन्द्र यादव ने शिकायती पत्र देकर कहा था कि उसने अपनी पुत्रबधू राधादेवी पत्नी कुलदीप को बीते 16 अक्टूबर कि रात में भर्ती किया था| सुबह तकरीबन 6 बजे उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे लेकर आपात कालीन वार्ड में पंहुचे उस समय अस्पताल में डियूटी पर तैनात डाक्टर व उनकी कर्मचारी सो रहे थे| जब उनसे कहा गया तो उन्होंने नीद खराब करने की बात कहते हुये गालीगलौज कर दिया| जिसके आधा घंटा के बाद प्रसूता को सामन्य तरीके से प्रसव हो गया| जब पुन: उपचार के लिये कहा गया तोआक्रोशित महिला चिकित्सक ने सफाई के नाम से किसी नुकीली चीज से उसका विगइना घायल कर दी| जिसके बाद प्रसूता के रक्तस्राव होने लगा| परिजनों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया|

बुधवार को नगर मजिस्ट्रेट महमूद आलम दोपहर बाद लोहिया के महिला अस्पताल में पंहुचे| उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया और प्रसूता के सम्बन्ध में जाँच के लिये महिला सीएमएस डॉ० सरोजबाला सिंह को तलब किया| लेकिन वह मौके पर मौजूद नही थी| पता चला कि वह किसी सरकारी कार्य से बाहर गयी है| जिसके बाद सीएम वापस लौट गये|