कुलदीप दीक्षित को कम्पिल थाने का चार्ज

Uncategorized

si kuldipफर्रुखाबाद: जनपद के पुलिस महकमे में तेज तर्रार दरोगा कुलदीप दीक्षित को पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से कम्पिल थाने का चार्ज सौप दिया है| उन्हें तत्काल चार्ज ग्रहण करने के आदेश भी दिए गए है|
शहर कोतवाली के कादरीगेट चौकी पर तैनात दरोगा कुलदीप दीक्षित को कई दिनों से खाली चल रहे कम्पिल थाने का चार्ज दे दिया है| पूर्व कम्पिल थानाध्यक्ष राघवन सिंह को मुख्य सचिव ने कुछ दिन पूर्व लाइन हाजिर कर दिया| उनके ऊपर पीड़ित की शिकायत ना सुनने का आरोप था| देर शाम कुलदीप दीक्षित थाने का कार्यभार ग्रहण कर लेंगे| वह पूर्व में एसओजी प्रभारी भी रह चुके है| [adrotate group=”1″]